15 वर्षीय लड़की पर 5 लड़कों ने चाकू से किया हमला, नाजुक हालत में अस्पताल दाखिल, हिरासत में 3 आरोपी, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

A 15-year-old girl was attacked with a knife by five boys, admitted to hospital in critical condition, three suspects are in custody, and a search is underway for two absconding suspects.

15 वर्षीय लड़की पर 5 लड़कों ने चाकू से किया हमला, नाजुक हालत में अस्पताल दाखिल, हिरासत में 3 आरोपी, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

कोरबा/उरगा : कोरबा जिले में एक के बाद एक चाकूबाजी की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. 2 दिन पहले पंप हाउस में दिनदहाड़े एक युवती के पीठ में चाकू घोंपकर बदमाश कार से फरार हो गए थे. इसका कोई सुराग पुलिस को अबतक नहीं मिला है. इसी बीच सोमवार को उरगा थाना क्षेत्र के जुनवानी में दिनदहाड़े तकरीबन 2:30 बजे एक किशोरी के गर्दन पर 5 बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया है. घटनाक्रम में पीड़िता और पांचों आरोपी सभी नाबालिग हैं. पुलिस ने बताया कि पूरा मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी भैंसमा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर की तरफ़ जा रही थी. तभी रास्ते में बाइक सवार 5 नाबालिग लड़कों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया. आरोपियों ने सीधे उसके गले पर चाकू से वार किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी.
गंभीरत मामले में तहसीलदार द्वारा किशोरी का बयान दर्ज किया गया है. घटना की खबर मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उरगा थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है. इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल है.
पुलिस की प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी युवती को पहले से जानता थे. सोशल मीडिया के जरिये पांचों आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी की पीड़िता से बात होती थी. व्हाट्सएप पर किए गए पर्सनल मैसेज को नजरअंदाज किए जाने पर इस घटना को अंजाम दिए जाने की बातें फिलहाल सामने आई हैं. हालांकि विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच पूरी हो जाने पर सामने आएगी.
इस मामले में कुल 5 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई. जिनमें से 3 नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इनमें से ही एक नाबालिग द्वारा ही पीड़िता पर चाकू से हमला किया गया. अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है. और मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB