चौहान ग्रीन बैली में कसा कानून का सिकंजा, OLX पर कपल को घंटे के हिसाब से रुम देकर Porn Video शूट करने की आशंका, पुलिस की रेड
Law tightens its grip in Chauhan Green Valley, suspicion of shooting porn videos by giving rooms to couples on hourly basis on OLX, police raid
दुर्ग : भिलाई के चौहान बिल्डर्स की कॉलोनी ग्रीन वैली में अब लोग मकान लेकर अवैध काम करने लगे हैं. ऐसा ही एक मामले का खुलासा आज कॉलोनी वालों ने मिलकर किया। दरअसल यहां बिल्डिंग ई-6 में एक मकान OLX पर घण्टे और दिन के हिसाब से किराये पर मिल रहा था. आड़ लेकर पोर्न वीडियो बनाने की आशंका भी जताई जा रही है.
इसकी खबर जब बिल्डिंग के लोगों को लगी तो उनमें से एक दंपति ने ग्राहक बनकर उनसे संपर्क किया और कमरा बुक कराया. रात जब उन्होंने पुलिस के साथ पूरे कॉलोनी के लोगों को इकट्ठा कर वहां दबिश दी तो आधे घंटे पहले ही वहां आए कपल जा चुके थे. साथ ही पुलिस ने वहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जो रायगढ़ का रहने वाला है.
वहीं मकान के अंदर से कई आपत्तिजनक सामान, 15 से ज्यादा बंद मोबाइल, हिडन कैमरे भी जब्त किए हैं. कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यहां पर लंबे समय से युवक-युवती आकर घण्टे के हिसाब से कमरा किराये पर लेकर अवैध काम कर रहे हैं. लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. लोग मकान लेकर इसे होटल के रुप में चला रहे हैं.
बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला व्यक्ति खुद को रेलवे कर्मी बताता है. वहीं कमरा किराये पर देने के लिए उसने एक नाबालिग लड़के को भी साथ रखा था. जो कमरे की चाबी देने का काम करता था. फिलहाल स्मृतिनगर पुलिस ने मकान में रहने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



