स्कूल बनी मधुशाला!, नशे में स्कूल पहुंचे प्रिंसिपल, जेब से निकली देसी दारु की बोतल, वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
School Turned into a Liquor Den! Principal Arrives Drunk; Bottle of Country-Made Liquor Found in Pocket; Video Goes Viral; Villagers Protest and Demand Action from the Collector.
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा विकासखंड के ग्राम तुमा स्थित शासकीय स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां स्कूल के प्रिंसिपल मनोज बंजारे पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का गंभीर आरोप लगा है, ग्रामीणों और सरपंच ने प्रिंसिपल का वीडियो बनाकर शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की है.
बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रिंसिपल मनोज बंजारे कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचे, ग्रामीणों ने जब उनसे पूछताछ की तो उनकी जेब से देसी शराब की बोतल मिलने का दावा किया गया, इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रिंसिपल अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं. इससे स्कूल के अनुशासन और बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ने की बात कही जा रही है ग्रामीणों के मुताबिक इस बारे में पहले भी शिक्षा विभाग से शिकायत की गई थी. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
मामले के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच ने बेमेतरा कलेक्टर से शिकायत कर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें स्कूल से हटाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बच्चों के भविष्य से जुड़ा स्थान है. इसलिए वहां इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए.
सरपंच ने चेतावनी दी है कि अगर नशेड़ी प्रिंसिपल के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. कलेक्ट्रेट प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद उचित दंडात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर सभी की नजर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



