मैनपुर में दो बाइक की जोरदार टक्कर, 23 वर्षीय युवक गंभीर घायल, 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस
Two motorcycles collided violently in Mainpur, leaving a 23-year-old man critically injured; the '112' team rushed him to the hospital, where he is undergoing treatment, and the police have launched an investigation.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिला में मैनपुर मुख्यालय के पुराना ग्रामीण बैंक (वर्तमान शलेश कम्प्यूटर) के पास हुई बाइक की आपसी टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना दोपहर के समय हुई. जिसमें घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसे घुटने के नीचे और पैर के निचले हिस्से में गहरी चोटें आईं.
घायल युवक झरियाबाहरा का निवासी अमित कुमार पिता कंसाय मरकाम उम्र 23 साल है.
12 टीम के मुताबिक दो बाइकें एक ही दिशा से आ रही थीं. तभी अचानक से आगे वाले बुजुर्ग ने अपनी TVS स्कूटर को बिना सिगनल के मोड़ने और पीछे वाले युवक के तेज स्पीड की वजह से दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद अमित कुमार अपनी बाइक से नीचे गिर गया और सड़क पर लुढ़कते हुए घायल हो गया.
युवक के घुटने के नीचे और पैर के निचले हिस्से में काफी गंभीर चोट आई है. और खून बह रहा था. दर्द से कराहते युवक को देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. किसी ने फौरन आपातकालीन नंबर 112 पर खबर दी.
खबर मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची. टीम में आरक्षक एन के निषाद और चालक शामिल थे. टीम ने घायल युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए एम्बुलेंस में बैठाया और दोपहर 3:45 बजे मैनपुर अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने युवक की हालत की जांच शुरू कर दी है. घुटने और पैर के निचले हिस्से में आई चोटों को गंभीर बताया जा रहा है.
घटनास्थल पर पुलिस की टीम भी पहुंची. पुलिस दोनों बाइकों की स्थिति और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है. फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी की खबर नहीं है. अस्पताल में घायल युवक का इलाज जारी है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



