मधुमक्खियों का मजदूरों पर हमला, 15 मजदुर घायल, अस्पताल में भर्ती, सभी का इलाज जारी, एक बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक

Bees attack workers, 15 workers injured, treatment of all continues, condition of an elderly woman critical

मधुमक्खियों का मजदूरों पर हमला, 15 मजदुर घायल, अस्पताल में भर्ती, सभी का इलाज जारी, एक बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में बुधवार को मधुमक्खियों के हमले में 15 मजदूर घायल हो गए. इनमें 1 घायल महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है. हमला उस वक्त हुआ जब मजदूर नदी सफाई का काम कर रहे थे. मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, काम में लगे मजदूर इधर-उधर भागने लगे.
मिली जानकारी के मुताबिक डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम किसनपूरी में मजदूर रोजगार गारंटी योजना के तहत नदी सफाई का काम कर रहे थे. इस बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने मजदूरों पर हमला बोल दिया. लोगों ने भागकर बचने की काफी कोशिश की. लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने 15 मजदूरों को डंक मारकर घायल कर दिया.
घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमडुला लाया गया है. इनमें एक बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक है. फिलहाल सभी का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB