गांजे के कारोबार से जुड़ा कानून का सिपाही, गांजा तस्करों की मदद का आरोप, धमतरी पुलिस की जांच में सामने आई भूमिका, नगर सैनिक को भेजा गया जेल

Law enforcement personnel linked to the cannabis trade; accused of aiding cannabis smugglers; role revealed during Dhamtari police investigation; *Nagar Sainik* (civil defense volunteer) sent to jail.

गांजे के कारोबार से जुड़ा कानून का सिपाही, गांजा तस्करों की मदद का आरोप, धमतरी पुलिस की जांच में सामने आई भूमिका, नगर सैनिक को भेजा गया जेल

धमतरी : पुलिस नशे के कारोबार की जड़ों तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सतत अभियान चलाते हुए अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है. इसी बीच थाना मगरलोड में 14 अप्रेल 2026 को अपराध क्रमांक 63/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज मामले में पुलिस को एक और अहम कामयाबी मिली. इस मामले में पूर्व में 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा और अन्य सामग्री सहित दो आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया था.
उक्त गांजा के मामले की बारीकी से जांच, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर से मिली खबर और मिले सबूतों के परीक्षण के दौरान मामले में एक और आरोपी नगर सैनिक की संलिप्तता उजागर हुई.
जांच में मिले सबूतों से या साफ हुआ कि आरोपी की भूमिका भी अवैध गांजा कारोबार से संबंधित गतिविधियों में रही है. आरोपी महेश सिन्हा नगर सैनिक के रूप में कार्यरत है. उक्त अवैध गांजा कारोबार से जुड़ा हुआ था और मामले में उसकी सक्रिय भूमिका रही है. आरोपी की लगातार निगरानी के बाद थाना मगरलोड पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें मामले से जुड़े अहम तथ्य सामने आए. पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
14 अप्रैल 2026 को थाना मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम मोहेरा में कार्यवाही करते हुए 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा, नगद राशि एवं मोबाइल फोन सहित कुल 89,930/- रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर दो आरोपी पति पत्नी लाभाराम कुर्रे, पिता अघनुराम कुर्रे, उम्र 48 साल, निवासी - ग्राम मोहेरा एवं सुशीला बाई कुर्रे, पिता लाभाराम कुर्रे, उम्र 51 साल, निवासी - ग्राम मोहेरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे ही अन्य अवैध कारोबारियों से जुड़े नेटवर्क के संभावित कड़ियों की भी गहन जांच की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी
महेश सिन्हा पिता स्व रिकीराम सिन्हा, उम्र 40 साल निवासी ग्राम पाहन्दा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t