रायपुर में बच्चे से मिलने की जिद को लेकर पत्नी से विवाद, जीजा ने लाइसेंसी पिस्टल से सालियों पर चलाई गोली, एक साली की मौत, दूसरी गंभीर, आरोपी गिरफ्ता
In Raipur, a dispute with his wife over his insistence on meeting his child led to the brother-in-law firing a licensed pistol at his sisters-in-law, killing one and seriously injuring the other. The accused has been arrested.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा और पंडरी इलाके में मंगलवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घरेलू विवाद के चलते बाउंसर जीतेंद्र वर्मा ने अपनी दो सालियों पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. जिसमें एक साली की मौत हो गई. जबकि दूसरी साली की हालत नाजुक बनी हुई है. यह वारदात ऊषा प्राइड कमर्शियल रेजिडेंशियल बिल्डिंग के पास, अपोलो अस्पताल के नजदीक हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक पेशे से बाउंसर आरोपी जीतेंद्र वर्मा का उसकी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा से कुछ विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बाद खिलेश्वरी अपने मायके आ गई थी. मायके आकर पत्नी ने बात नहीं की. जिससे आरोपी गुस्से में अपने ससुराल आ गया.
ससुराल में पत्नी नहीं मिली. दोनों सालियों से उसने विवाद शुरू हो गया. आरोपी बच्चे से मिलने की जिद कर रहा था. विवाद के दौरान आरोपी जितेंद्र वर्मा ने अपनी दोनों सालियों पर गोली चला दी.
गोली लगने से दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई. जबकि दूसरी साली की हालत नाजुक बताई जा रही है. लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. मृतका की पहचान गीतांजलि वर्मा उर्फ जया के तौर पर हुई है. वहीं घायल की पहचान दुर्गेश्वरी के रूप में हुई है. गीतांजली के सिर पर गोली मारी. जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात की खबर मिलते ही डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर सहित पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने मौके से दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया. वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम किया गया. पुलिस ने पिस्तौल को भी जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुनकर वे घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. वारदात के बाद से पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है.
पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूछताछ में आरोपी जीतेंद्र वर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जीतेंद्र वर्मा लाइसेंसी हथियार से वारदात को अंजाम दिया. इस गोलीकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर विवाद इतना गंभीर कैसे हुआ कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया. वारदात में इस्तेमाल पिस्टल की वैधता की भी जांच की जा रही है कि वह लाइसेंसी है या अवैध...
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक विवाद किस हद तक खतरनाक रूप ले सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता तनाव और गुस्सा कभी-कभी ऐसी भयावह घटनाओं को जन्म दे देता है. जिसका परिणाम पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि किसी भी तरह के विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें और कानून को हाथ में न लें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



