बंदर के कूदने से पेड़ की डाल टूटी, 11 वर्षीय बालक केसर नेताम गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा हड़कंप, गांव में अफरा-तफरी का माहौल
A tree branch broke when a monkey jumped on it, leaving 11-year-old Kesar Netam seriously injured; the incident caused panic among his family members and led to a chaotic situation in the village.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के ग्राम छुईहा में एक दर्दनाक हादसे में 11 साल का बालक केसर नेताम गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि पेड़ पर बंदर के कूदने की वजह से उसकी एक बड़ी डाल टूटकर नीचे गिर गई. इसी दौरान बालक उसकी चपेट में आ गया. जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद बालक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन और ग्रामीण चिंतित हैं. हादसे की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
बंदरों की उछल-कूद बनी हादसे की वजह
मिली जानकारी के मुताबिक पेड़ पर बंदर के कूदने से डाल टूटकर नीचे गिरी. जिसकी चपेट में आने से केसर नेताम घायल हुआ. घटना ने गांव में पेड़ों के आसपास सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



