रायपुर में दीवाली समारोह में जा रही एयर होस्टेस से लूटपाट, स्कूटी सवार बदमाशों ने छीना आईफोन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में चिंता का माहौल
Air hostess heading to a Diwali celebration in Raipur robbed; miscreants on a scooter snatched her iPhone, sparking concerns in the city regarding security arrangements.
रायपुर : राजधानी रायपुर में दिवाली से पहले मोबाइल लूट और झपटमारी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. मुजगहन थाना क्षेत्र में स्कूटी से जा रही एक एयर होस्टेस के हाथ से दो अज्ञात बदमाश आईफोन 15 छीनकर फरार हो गए. मोबाइल की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है. वारदात के बाद एयर होस्टेस ने आसपास तलाश किया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद वह अपनी दोस्त के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की.
दोस्त के साथ दिवाली समारोह में जा रही थी एयर होस्टेस
शिकायत के मुताबिक पीड़िता भाठागांव मठपुरैना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है. वह 12वीं तक पढ़ी है और बेंगलुरु में इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के रूप में काम करती है. युवती ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर 2026 को वह अपनी दोस्त आर्या सेन के साथ स्कूटी से वीआईपी रोड की तरफ़ से मुजगहन स्थित इवारा फार्म में आयोजित दिवाली समारोह में शामिल होने जा रही थी. रात करीब 11 बजे दोनों खिलोरा-सिवनी रोड पर नहरपार के पास पहुंचीं. इसी दौरान पीछे से एक अन्य स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके करीब आए.
चलती स्कूटी से हाथ में रखा आईफोन छीना
दूसरी स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अचानक उसके हाथ में रखा मोबाइल फोन जोर से खींच लिया. मोबाइल छीनने के बाद दोनों आरोपी तेजी से वहां से फरार हो गए. युवती और उसकी दोस्त कुछ समझ पातीं. उससे पहले ही बदमाश काफी दूर निकल चुके थे. लूटे गए मोबाइल की पहचान आईफोन 15 के रूप में बताई गई है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये है. वारदात के बाद पीड़िता ने आसपास आरोपियों और मोबाइल की तलाश किया. लेकिन उनका पता नहीं चल पाया.
दोस्त के साथ पहुंची थाने, कार्रवाई की मांग
काफी तलाश के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया. वह अपनी दोस्त आर्या सेन के साथ थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी. शिकायत में उसने बताया कि दो अज्ञात स्कूटी सवारों ने नहरपार के पास उसके हाथ से मोबाइल जबरन छीन लिया और मौके से भाग निकले. पीड़िता ने पुलिस को घटना का समय, स्थान और मोबाइल की कीमत सहित अन्य जानकारियां दी हैं. उसने आरोपियों का पता लगाकर मोबाइल बरामद करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
रात में सुनसान रास्तों पर सावधानी जरुरी
इस घटना के बाद देर रात शहर के बाहरी और अपेक्षाकृत सुनसान मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. दोपहिया वाहन से सफर करने वालों के लिए मोबाइल और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखना जरूरी है. फिलहाल मामले में आरोपियों की पहचान सामने नहीं आई है. पुलिस की जांच और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मिलने वाले संभावित फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है. मोबाइल की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



