छग में तेज रफ्तार का कहर, चार अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन की हालत नाजुक, मृतकों में बाप-बेटी, पति-पत्नी भी शामिल
High speed wreaks havoc in Chhattisgarh, 9 people died tragically in four separate road accidents, three in critical condition, father-daughter, husband-wife also among the dead
कोरबा : कोरबा जिला में रफ्तार के कहर के कारण 6 लोगों की जान चली गयी। यहां तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 3 अन्य लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है, मरने वालों में पति-पत्नी सहित चार अन्य लोग शामिल है. पुलिस ने तीनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हादसों की वजह की जांच शुरु कर दी है..
पहला हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक दीपका थाना क्षेत्र में पाली के ग्राम सिरली निवासी बीरबल पटेल अपनी पत्नी गौरी पटेल के साथ बाइक पर दीपका थाना क्षेत्र में आये हुए थे. बाइक सवार दंपति छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने ग्राम बांधा जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई.
पल्सर बाइक पर तीन नाबालिग स्कूली छात्र सवार थे.दोनों बाइक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति के सिर में गंभीर चोटें लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीनों छात्रों के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं.
दूसरा हादसा
कटघोरा थाना क्षेत्र के बिंझरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में बाइक में सवार तीन लोगों में दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरे शख्स की हालत नाजुक बतायी जा रही है.
बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतक दोनों शख्स रतिजा गांव के रहने वाले थे. जिनकी शिनाख्ती कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
तीसरा हादसा
कटघोरा थाना क्षेत्र के गौरी मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक और बस में टक्कर हो गई. इस हादसे में बस की टक्कर से बुरी तरह से घायल बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनो मृतकों की पहचान नही हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
जांजगीर-चांपा : जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सुबह बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में बेटी और पिता की मौत हो गई. ट्रेलर चालक मौके से वाहन के साथ फरार हो गया है. हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अकलतरा थाना क्षेत्र अमरताल गांव के पास ट्रेलर ने नेशनल हाइवे 49 पर एक बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. जिसमें सवार पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. खबर के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश से मौके पर चक्काजाम की हालत बन गई. वहीं ट्रेलर चालाक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, छात्र की मौत
राजनांदगांव : राजनांदगांव-खैरागढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजनांदगांव-खैरागढ़ रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में कॉलेज के छात्र की जान चली गई. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मारी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ब्रिज पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
गरियाबंद में सड़क हादसे में युवक की मौत
गरियाबंद/अमलीपदर : गरियाबंद जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि खराब सड़क की वजह से यह हादसा हुआ है. युवक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया और गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमलीपदर क्षेत्र के मूडगेल माल के पास सड़क हादसे में जय सिंह सोरी उम्र 22 साल की मौत हो गई. युवक अमलीपदर से अपने घर ग्राम कुहीमाल जा रहा था. इस दौरान सड़क पर रखी गिट्टी से युवक के बाइक का पहिया अनियंत्रित हो गया और युवक बाइक के साथ गिर गया. सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मूडगेल माल सड़क पर रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है. सड़क पर लापरवाही पूर्वक गिट्टी रखा हुई है. हादसे की यही वजह बताई जा रही है.
वहीं परिजनों ने भी हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन और ठेकेदार को जिम्मेदार बताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. हादसे की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



