मामूली विवाद पर गैंती से ताबड़तोड़ हमला कर पड़ोसी को उतारा नोट के घाट, फिर सबसे बोला- मैंने जीतू को मार डाला, अब जेल जाऊंगा, गांव में तनाव का माहौल

Following a minor dispute, a man killed his neighbor by repeatedly striking him with a pickaxe; he then announced to everyone, "I have killed Jeetu and will now go to jail," creating an atmosphere of tension in the village.

मामूली विवाद पर गैंती से ताबड़तोड़ हमला कर पड़ोसी को उतारा नोट के घाट, फिर सबसे बोला- मैंने जीतू को मार डाला, अब जेल जाऊंगा, गांव में तनाव का माहौल

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगीडीह में गुरुवार को हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल पड़ोसी से विवाद के बाद एक युवक ने गैंती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इससे वह लहूलुहान होकर घर के सामने ही गिर गया. इधर आरोपी सबसे यह कहता रहा कि मैंने जीतू को मार दिया. अब मैं जेल जाऊंगा. इसके बाद अपने घर जाकर सो गया. इधर घायल के परिजनों को यह जानकारी लगी तो वे उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां जांच की बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजन ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई कि लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगीडीह राईंखुर्द निवासी जीतू नागेश पिता सोमारू नागेश उम्र 45 साल गुरुवार को अपने घर में था. जबकि उसके परिवार के सभी सदस्य धान की रोपाई करने के लिये खेत में गए थे. जीतू का पड़ोस में रहने वाले बुधराम के साथ रोजाना उठना-बैठना और पीना-खाना होता था. गुरुवार की दोपहर जीतू पड़ोसी बुधराम के घर के पास गया.
यहां दोनों में बातचीत हो रही थी. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद की स्थिति बन गई. इसी बीच आक्रोशित होकर बुधराम ने जीतू पर गैंती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिसमें वह बुरी तरह से घायल होकर वहीं गिर गया. वारदात को अंजाम देने के बाद बुधराम ने खुद आसपास के लोगों को बताया कि उसने जीतू को मार दिया है. अब जेल जाएगा.
इसके बाद वह घर जाकर सो गया. पड़ोसियों ने जब बुधराम की बातें सुनीं तो वे उसके घर के पास पहुंचे. यहां देखा कि जीतू लहूलुहान बेहोशी की हालत में पड़ा है. इसके बाद उन्होंने खेत गए उसके घरवालों को खबर दी.
खेत में काम कर रहे जीतू के परिजन को घटना की जानकारी मिली तो वे फौरन घर पहुंचे. फिर जीतू को नाजुक हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले आए. उसे अस्पताल पहुंचाने में आरोपी बुधराम के बेटे ने भी मदद की. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने जीतू को मृत घोषित कर दिया. खबर पर अस्पताल पुलिस ने मृतक के परिजन का बयान दर्ज किया. यह मामला लुंड्रा पुलिस को भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
परिजनों के मुताबिक जीतू नागेश और बुधराम के बीच पहले से किसी तरह का विवाद नहीं था. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ मेलजोल रखते थे और सामान्य संबंध थे. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने परिजनों को खबर दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. बताया गया कि आरोपी के परिजन भी घायल को अस्पताल ले जाने में मदद करते नजर आए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. हत्या के पीछे विवाद की असल वजह की भी जांच की जा रही है.
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?