करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आत्मदाह की दी चेतावनी

Farmers staged a sit-in protest against Karani Kripa Power Private Limited, shouted slogans against the administration and threatened self-immolation

करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आत्मदाह की दी चेतावनी

महासमुंद : छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा ने आज करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण, किसानों की जमीनों पर कब्जा के खिलाफ किसानों ने लोहिया चौक पर 1 दिनी धरना प्रदर्शन कर शासन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बाद रैली की शक्ल में कलेक्टोरेट पहुँचकर कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया.
इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि 30 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर वे घोषणा कर रोजाना करणीकृपा प्राइवेट लिमिटेड में घुसकर आत्मदाह करेंगे. जिसकी जवाबदारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्यमंत्री की होगी. इसकी प्रतिलिपी गृह मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त 2024 को जनदर्शन में दिए ज्ञापन पर कार्रवाई के लिए आंदोलन रात राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ सहित किसान मोर्चा द्वारा राम मनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा के बाद रैली निकाल जिलाधीश कार्यालय पहुंचे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI