पारिवारिक रिश्ते हुए तार-तार, पत्नी को छोड़ दामाद ने अपनी ही सास से कर ली कोर्ट मैरिज, सोशल मीडिया पर शादी का एलान कर फरार, बेटी हैरान

Family ties were torn apart, the son-in-law abandoned his wife and married his mother-in-law in court, announcing the wedding on social media and absconding, leaving his daughter stunned.

पारिवारिक रिश्ते हुए तार-तार, पत्नी को छोड़ दामाद ने अपनी ही सास से कर ली कोर्ट मैरिज, सोशल मीडिया पर शादी का एलान कर फरार, बेटी हैरान

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से सास-दामाद की शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया. दामाद अपनी सास की खूबसूरती पर ऐसा फिदा हुआ कि पत्नी को छोड़ दिया. सास के साथ अदालत में पहुंच कर शादी भी रचा लिया. इसके बाद खुद शादी का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया. जब मामला गरमाने लगा तो नवविवाहित जोड़ा फरार हो गया. यह मामला कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र का है. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के ऐलान का वीडियो वायरल होते ही विवाद गहरा गया. लोग इस मामले की चर्चा करने लगे.
मिली जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र का युवक अपनी सुंदर सास पर ही फिदा हो गया. दोनों कानपुर नगर कोर्ट पहुंचे. वहां चुपचाप दोनों ने कानूनी तरीके से शादी रचा ली. शादी के बाद दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग हैरान रह गए. तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई. मामले में हैरान करने वाला पक्ष यह है कि दोनों ने शादी को छुपाने की जगह सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया.
सोशल मीडिया पर दामाद और सास की शादी की पोस्ट वायरल होते ही परिजनों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए. मामले में सामने आया कि दामाद अपनी सास को घर से लेकर गया था. इसके बाद दोनों के कोर्ट में शादी की खबर आई. वायरल वीडियो में दोनों अपने नए रिश्ते को कबूल करने और आशीर्वाद देने की अपील करते दिखे हैं.
लंबे समय से था अफेयर
दामाद और सास के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. बाद में दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया. इसके बाद दोनों ने कानूनी रूप से विवाह कर लिया. वायरल वीडियो में दोनों कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. अब वे एक-दूसरे के साथ जिंदगी गुजरना चाहते हैं.
फरार होने की बात
सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान करने के बाद से ही नवविवाहित जोड़े के फरार होने की बात सामने आ रही है. सास और दामाद घर से गायब बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद से पीड़ित पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं. दोनों को खोजने और उनके बारे में जानकारी जुटाए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि. मामले में अभी पुलिस की एंट्री नहीं हुई है.
अलीगढ़ में भी आया था मामला
इससे पहले अलीगढ़ जिले में इसी तरह का एक मामला आया है। हालांकि, वहां बेटी की शादी से पहले ही होने वाले दामाद के साथ महिला के फरार होने की बात सामने आई. दोनों ने शादी रचा ली. दूसरी तरफ बेटी की शादी का कार्ड बंट चुका था. शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी. सास-दामाद की उस लव स्टोरी का मामला तब खूब चर्चा में रहा था. दोनों बाद में थाने में उपस्थित होकर साथ रहने लगे. एक साल बाद दोनों के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

https://www.youtube.com/shorts/cf53pxdkw0g

https://www.instagram.com/reel/DZSB9GsTPAq/