मुद्दे को सुलझा कर पट्टा दिलाने की मांग, वार्ड वासियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान मामले को उठाऊंगी -अंबिका मरकाम
Demand to resolve the issue and get the lease ward residents submitted memorandum to the MLA will raise the issue during the question hour in the assembly session Ambika Markam
धमतरी/नगरी/सिहावा : नगर पंचायत नगरी के सालों पुरानी अपने मांग को लेकर वार्डवासियों ने विधायक को इस समस्या को सुलझाने सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम को ज्ञापन सौंपा.
इस दौरान पेमन स्वर्णबेर पूर्व एल्डर मेन, विक्की खनूजा पूर्व पार्षद, लक्ष्मी साहू, रुपेश साहू, प्रमोद कुंजाम, हेमंत शेरपा, गिरीश शेरपा, धनेश्वरी साहु, मोहन राम, रमजान खान मौजूद थे.
बता दें कि नगर पंचायत नगरी के वार्ड नं 1 से लेकर वार्ड नं 9 तक वार्डवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं. नगर पंचायत में करीब 2000 हितग्राही ऐसे हैं जिसे प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल सका है. क्यूंकि बड़े झाड़ के जंगल की जमीन होने से पट्टा नही मिलने की वजह से पीएम आवास नहीं बन पा रहा है. जिसके वजह से आम नगर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है
इस समस्या को लेकर वार्ड क्र 1 से वार्ड क्र 9 तक के वार्ड वासियों ने विधायक अंबिका मरकाम को विधानसभा सत्र में नगर वासियों की मांग को रखने के लिए ज्ञापन सौंपा. जिससे नगर पंचायत वासियों का प्रधानमंत्री आवास बन सके. इस पर विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि आप लोगों का आवास बने और पट्टा मिले.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



