कुरूद में 40 फीट गहरे कुएं से मिली नाबालिग लड़के की लाश, फैली सनसनी, पुलिस दबिश के बाद भागते समय गिरने की आशंका, SP बोलीं- दोनों घटनाएं अलग

Body of a minor boy found in a 40-foot-deep well in Kurud, sparking a sensation; it is suspected he fell while fleeing a police raid. The SP stated that the two incidents are unrelated.

कुरूद में 40 फीट गहरे कुएं से मिली नाबालिग लड़के की लाश, फैली सनसनी, पुलिस दबिश के बाद भागते समय गिरने की आशंका, SP बोलीं- दोनों घटनाएं अलग

धमतरी/कुरूद : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के की लाश कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान धनेश ध्रुव के रूप में हुई है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक धनेश का शव कुरूद स्थित एक राइस मिल के पास बने करीब 40 फीट गहरे कुएं से बरामद किया गया. घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.
जुए से जोड़कर सामने आई एक आशंका
मामले को लेकर एक चर्चा यह सामने आई है कि कुछ नाबालिग लड़के जुआ खेल रहे थे. इसी दौरान पुलिस के आने की खबर पर सभी इधर-उधर भागने लगे और अफरा-तफरी में धनेश के कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है.
हालांकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया है कि नाबालिग की मौत और जुआ कार्रवाई का आपस में कोई संबंध है. पुलिस के मुताबिक दोनों घटनाओं के स्थान अलग-अलग हैं.
फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

कुएं में मिली 20 वर्षीय युवक की तैरती लाश, हरेली की रात नशे में घर से निकला था जगदीश, हादसा या आत्महत्या
बिलासपुर : बिलासपुर जिला में रतनपुर थाना क्षेत्र के जूनाशहर स्थित वार्ड नम्बर 15 में कुएं के अंदर युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान जगदीश पोर्ते उम्र 20 साल के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरेली की रात जगदीश नशे की हालत में घर से बाहर निकला था. जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों और आसपास के लोगों द्वारा तलाश किए जाने के दौरान कुएं में उसकी तैरती हुई लाश दिखाई दी. जिसके बाद घटना की खबर रतनपुर थाने को दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.
फिलहाल युवक की मौत किन हालत में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. शुरुआती तौर पर हादसे या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना को लेकर रतनपुर थाना पुलिस जांच में जुटी है और मौत की असल वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?