अभनपुर-राजिम मार्ग पर मिला 48 वर्षीय अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी, अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Body of a 48-year-old man found on the Abhanpur-Rajim road; incident causes a stir in the area; suspected to have been struck by an unidentified vehicle; police investigating.
रायपुर/अभनपुर/मानिकचौरी : अभनपुर-राजिम मार्ग पर मानिकचौरी के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सड़क किनारे शव मिलने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आया होगा. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान देवाराम साहू पिता स्व जुगराम साहू उम्र 48 साल वर्तमान पता विश्वास सिटी, हनुमान मंदिर के पीछे, गातापार बताया जा रहा है. जबकि उनका स्थायी पता नायकबांधा, अभनपुर है. रात करीब 12 बजे मानिकचौरी के पास शव मिलने के बाद अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल मौत की असल वजह साफ नहीं हो सकी है.
अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका के साथ पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि देवाराम साहू वहां कैसे पहुंचे और उनके साथ आखिर क्या हुआ. एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



