ड्रग इंस्पेक्टर बताकर डॉक्टर को ब्लेकमेल कर 7.5 लाख रुपए की ठगी, आरोपी स्मिथ सेठी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जप्त

Cheating of Rs 7 lakh by blackmailing a doctor by pretending to be a drug inspector police arrested the accused Smith Sethi Swift car seized

ड्रग इंस्पेक्टर बताकर डॉक्टर को ब्लेकमेल कर 7.5 लाख रुपए की ठगी, आरोपी स्मिथ सेठी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जप्त

महासमुन्द : ड्रग इस्पेक्टर बताकर डॉक्टर से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
आरोपीने 7.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी किया था. आरोपी पहले भी इस तरह के जुर्म कई राज्यों में कर चुका है. आरोपी के खिलाफ ठगी के ओडिसा के कांटाबाजी और टिटलागढ में जुर्म दर्ज हैं. एक साल पहले जिला मुंगेली में भी सीआईडी अधिकारी बनकर ठगी कर चुका है. आरोपी के खिलाफ थाना महासमुन्द मे अपराध धारा 318(4), 319(2) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक श्रीराम केयर क्लिनिक, कुम्हारपारा के डॉक्टर शेषनारायण गुप्ता पिता लक्ष्मीचंद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कुम्हार पारा अपने घर में श्रीराम केयर क्लिनिक संचालित है. जहा मरीजों का इलाज करता हूं और मेडिसिन देता हूं.
11 नवंम्बर के 11:10 बजे अपने क्लिनीक में मरीज देख रहा था उसी दौरान एक व्यक्ति मेरे क्लिनीक में आया और अपने आप को ड्रग इस्पेक्टर बताते हुये मेरे क्लिनीक के मेडिशीन स्टाक को चेक करने लगा. अपने आपको बहुत बड़े अधिकारी होने का धौंस दिखाते हुए मेरे मेडिशीन स्टाक को गलत बताकर मेरी क्लिनीक सील करने की बात बोला और मुझे अपनी बातों के झासे मे लेकर मामला सेटल करने के लिये धोखाधड़ी कर मुझसे 750000 रुपये नगद रकम ले लिया. यह रकम मैने दवाईयों की बिक्री करने से मिली थी. जिसे मुझे कमाई काटकर बाकी रकम दवा एजेसियों को देना था.
जांच के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा उक्त घटना स्थल का सीसीटीवी फूटेज देखा गया और अपने मुखबीरों को उक्त फोटो को भेजकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर से खबर मिली कि उक्त धोखाधड़ी करने वाला एक व्यक्ति का चेहरा मिलता जुलता जो बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर बैठा है. इस खबर पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर के निशानदेही पर रेलवे स्टेशन बागबाहरा में जाकर संदेही व्यक्ति से पूछताछ किया गया.
पूछताछ के दौरान अपना नाम स्मिथ सेठी पिता अभेराम सेठी उम्र 40 साल सोहिया अभिन्यू जगन्नाथ मगर रोड नं. 1 झालपाडा भुनेश्वर थाना लक्ष्मी सागर जिला खुर्दा भुनेश्वर, ओडिसा का निवासी होना बताया. आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना कबूल किया.
आरोपी से घटना में इस्तेमाल Swift Dezire कार कीमत 4 लाख रुपये को जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ थाना महासमुन्द मे अपराध धारा 318(4), 319(2) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI