बाबा हृषिकेश वैद्य ने खुद को बताया भगवान शिव का अवतार, 35 वर्षीय महिला को पार्वती बताकर किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
Baba Hrishikesh Vaidya claimed to be an incarnation of Lord Shiva, raped a 35-year-old woman by pretending to be Parvati, and filmed an obscene video. The accused was arrested.
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में ज्योतिषी अशोक खरात के बाद महाराष्ट्र के पुणे की ही पुलिस ने बीती रात पिंपरी इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए कथित बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपित ऋषिकेश वैद्य को हड़पसर पुलिस स्टेशन की टीम को सौंप दिया है. इस मामले में पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है. यह पूरा मामला मंजरी पुलिस स्टेशन का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुणे की रहने वाली 35 साल की महिला ने मानिकपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 2023 में सोशल मीडिया पर उसकी पहचान वसई के रहने वाले स्वयंभू बाबा ऋषिकेश वैद्य से हुई थी. स्वयंभू बाबा ऋषिकेश वैद्य ने खुद को भगवान शंकर का अवतार बताते हुए महिला को पार्वती का रुप बताया.
इसके बाद वो दिसंबर 2023 में किसी काम से पुणे आया और महिला को मंजरी इलाके के एक लॉज में मिलने बुलाया. जहां उसने उसे ड्रग्स देकर नशे में धुत कर दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया. जिसका इस्तेमाल वो ब्लैकमेल के लिए करने लगा. मई 2024 में एक बार फिर आरोपी ने वसई के एक होटल में महिला के साथ संबंध बनाने की कोशिश की. लेकिन वह मौका पाकर भाग निकली.
नासिक से ढोंगी ज्योतिष अशोक खरात की गिरफ्तारी का मामला सामने आने के बाद महिला ने हिम्मत जुटाई और मानिकपुर थाने पहुंचकर कथित बाबा ऋषिकेश वैद्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यह घटना मंजरी थाने क्षेत्र में हुई है. इसलिए मानिकपुर पुलिस ने इस केस को मंजरी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है.
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने स्वयंभू बाबा ऋषिकेश वैद्य के खिलाफ धारा 64 और 351 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने बाबा ऋषिकेश वैद्य की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की. महिला ने पहले वसई के माणिकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसे बाद में पुणे के हडपसर थाने में ट्रांसफर किया गया. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया और लगातार ठिकाने बदलता रहा. पुलिस को खबर मिली कि वह पिंपरी में छिपा है. जिसके बाद क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक 35 साल की पीड़िता की आरोपी से साल 2023 में सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी. बातचीत के दौरान उसने खुद को भगवान का बड़ा भक्त बताया और पूजा-पाठ सिखाने के बहाने महिला का विश्वास जीत लिया. आरोपी पालघर में एक सामाजिक संस्था चलाता था और खुद को धार्मिक गुरु के रूप में पेश करता था.
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र की नासिक पुलिस और नासिक क्राइम ब्रांच यूनीट 1 ने कई बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाले ज्योतिषी अशोक खरात को रेप के आरोप में 18 मार्च तड़के 4 बजे गिरफ्तार किया था. टीम ने उसके कार्यालय से एक पेन ड्राइव जब्त किया था. जिसके अंदर 58 पोर्न वीडियो मिले थे. यह वीडियो मशहूर महिलाओं और सेलिब्रिटीज से जुड़े हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



