लिफ्ट देने के बाद लूट के इरादे से किया हमला, पैसे नहीं देने पर चौकीदार को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस की हिरासत में दो नाबालिग संदेही
Attack with intent to rob after offering a lift; watchman stabbed to death for refusing to hand over money; two juvenile suspects in police custody.
जांजगीर चाम्पा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो आरोपियों ने लिफ्ट लेकर लूट के इरादे से चौकीदार पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान राजेश सूर्यबंशी के रूप में हुई है. जो कि खोखरा गांव का रहने वाला था और पेशे से चौकीदार था. रविवार रात 10 बजे बाइक सवार राजेश से जांजगीर बड़े नहर पुल के पास दो नाबालिग आरोपियों ने लिफ्ट मांगी और फिर कुछ दूर आगे जाने के बाद उससे पैसों की मांग की.
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
राजेश ने जब पैसे नहीं दिए, तो आरोपियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. इतना ही नहीं बाइक छोड़कर भाग रहे राजेश को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा. वारदात के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने रात में ही आरोपियों को धर दबोचा. साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



