मां से नाराज परिवार छोड़कर भागी बेटी, मददगार बना परिचित नाबालिग दरिंदा, दो दोस्तों के साथ मिलकर 13 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार

Angry with her mother, the daughter fled the family, and a minor acquaintance became her accomplice. He, along with two friends, gang-raped a 13-year-old girl.

मां से नाराज परिवार छोड़कर भागी बेटी, मददगार बना परिचित नाबालिग दरिंदा, दो दोस्तों के साथ मिलकर 13 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार

बिलासपुर/तोरवा : न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 13 साल की नाबालिग लड़की सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई. इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने उसे एक जगह काम पर लगा दिया था. नाबालिग काम नहीं करना चाहती थी. लेकिन मां द्वारा जबरन काम पर भेजे जाने से नाराज होकर वह शनिवार को चुपचाप घर छोड़कर भाग निकली. घर से भागने के बाद रास्ते में पीड़िता को उसका एक 16 साल का परिचित नाबालिग लड़का मिल गया. लड़की को अकेला और परेशान देखकर आरोपी की नीयत खराब हो गई.
उसने नाबालिग को रात में किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. आरोपी उसे बहला-फुसलाकर रेलवे स्टेशन के आगे एक सुनसान इलाके में ले गया. वहां उसने पहले नाबालिग को खाना खिलाया और फिर अपनी हवस का शिकार बनाने की प्लान बनाया.
सुनसान जगह पर मुख्य  नाबालिगआरोपी  ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने दो अन्य दोस्तों को भी फोन कर मौके पर बुला लिया. इसके बाद तीनों किशोरों ने मिलकर उस बेबस नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को वापस रेलवे स्टेशन छोड़कर फरार हो गए. दरिंदगी से बुरी तरह डरी और सहमी नाबालिग ने रोते हुए पूरी रात स्टेशन पर ही गुजारी.
रविवार सुबह पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजन फौरन उसे लेकर तोरवा थाने पहुंचे. एएसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि रविवार सुबह जब इस गंभीर मामले की शिकायत थाने आई, तो टीआई समेत उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. पीड़िता की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए रविवार दोपहर तक तीनों आरोपी किशोरों को धर दबोचा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t