जंगल में आईईडी लगाने के दौरान हुआ विस्फोट, घायल महिला नक्सली को, छोड़ भागे साथी, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी
An explosion occurred while planting an IED in the forest. A female Naxalite was injured and her companions fled. Police rushed her to the hospital and her treatment is ongoing.
बीजापुर : बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां माओवादियों द्वारा लगाए जा रहे IED में विस्फोट हो गया. जिसमें एक महिला माओवादी गंभीर रुप से घायल हो गई. जानकारी के मुताबिक यह घटना बंदेपारा के जंगल में हुई. जहां कुछ माओवादी मिलकर IED लगा रहे थे.
इसी दौरान विस्फोट हो गया और एक महिला माओवादी घायल हो गई. हादसे के बाद उसके साथी उसका हथियार लेकर उसे वहीं जंगल में छोड़कर भाग निकले. स्थानीय ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की खबर पुलिस को दी. पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया. वर्तमान में उसका इलाज जारी है.
पुलिस के मुताबिक घायल माओवादी गुज्जा सोढ़ी, पिछले 6 से 7 साल से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी और 12 बोर का हथियार रखती थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



