दर्दनाक हादसे मी युवक की गई जान, पत्नी के सामने पति की कुएं में डूबकर मौत, पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

A young man lost his life in a tragic accident; a husband drowned in a well in front of his wife; the accident occurred when he slipped while drawing water, leaving the village in mourning.

दर्दनाक हादसे मी युवक की गई जान, पत्नी के सामने पति की कुएं में डूबकर मौत, पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. जिले के पिपरिया गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. पत्नी के सामने ही उसके पति की कुएं में डूबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान 38 साल के हेमलाल टांडिया के रूप में हुई. मदद की गुहार से मौक पर पहुंचे ग्रामीणों नेा किसी तरह हेमलाल को बाहर निकाला. परिजन ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह मामला गौरेला थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिपरिया निवासी हेमलाल टांडिया उम्र 38 साल बीती रात पास के ही गांव वेंकट नगर से लौटा था. वह रात में खाना खाने के बाद कुएं के पास गया था. हाथ-पैर धोने के लिए कुएं से पानी खींच रहा था. तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा. रात के सन्नाटे में हेमलाल ने जोर-जोर से आवाज लगाकर अपनी पत्नी को मदद के लिए बुलाया. उसकी पत्नी दौड़कर कुएं के पास पहुंची, जिसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास से अन्य ग्रामीण भी मौक पर पहुंच गए. जान बचाने के लिए संघर्ष करते हुए वह डूबने लगा.
ग्रामीणों ने फौरन रेस्क्यू शुरू किया. करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद दो ग्रामीण कुएं में उतरे और हेमलाल को बाहर निकाला. परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद हेमलाल को मृत घोषित कर दिया.​
इस मामले की खबर मिलते ही गौरेला पुलिस ने मर्ग कायम किया. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परजिनों को सौंप दिया गया. पुलिस फिलहाल हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई और जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t