मशरुम बीनने गई महिला की गजराज के हमले से मौत, तेंदुए ने युवक पर किया हमला, बाल-बाल बची जान, नदी में बहने से हाथी शावक ने तोड़ा दम
A woman gathering mushrooms was killed by an elephant, a leopard attacked a young man, who narrowly escaped death, and a baby elephant died after being swept away in a river.
तेंदुए ने युवक पर किया हमला, घात लगाकर किया अटैक, बाल-बाल बची जान
गरियाबंद/फिंगेश्वर : फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के सोरिद वनलोहझर में तेंदुआ ने घात लगाकर एक युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. साथ ही विभाग ने आसपास के ग्रामीण इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.
वन अमले ने बनगवा, सोरीद, करपी, लोहझर, गुंडरदेही, बम्हणदेही और नागझर गांवों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलते समय सतर्क रहने और बच्चों व पशुओं को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.
तेंदुआ की गतिविधियों को लेकर वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन भी शुरु किया है. ताकि जल्द से जल्द उसे पकड़कर इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
मशरुम बिनने गई महिला पर हाथी ने किया हमला, मौत
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के कुड़ुकेला जंगलपारा में हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे जंगलपारा निवासी ज्योति मिंज उम्र 44 साल अपने भाई अजय मिंज के साथ रहती थीं. और रोज की तरह जंगल से खुखड़ी बीनने गई थीं. घर वापस लौटने के दौरान तीन हाथियों का झुंड वहां से गुजर रहा था. चश्मदीद ग्रामीण दाऊद मिंज ने बताया कि पहला और तीसरा हाथी निकल गया. लेकिन बीच वाला हाथी अचानक आक्रामक हो गया और ज्योति पर हमला कर दिया. हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई.
घटना की खबर 108 एंबुलेंस और वन विभाग को दी गई. महिला को नाजुक हालत में होलीक्रॉस अस्पताल, कुनकुरी ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. थाना प्रभारी नारायणपुर राजकुमार कश्यप ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी है.
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हाथियों की मौजूदगी की मुनादी गांव में नहीं कराई गई थी. अगर खबर समय पर दी जाती तो यह हादसा टल सकता था. वहीं वन विभाग का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से जंगल की तरफ न जाने की अपील की गई है,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
नदी में बहने से हाथी शावक की मौत
कोरबा : हसदेव नदी के किनारे झाड़ी में हाथी के शावक की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि हाथी शावक नदी पार करने के दौरान बह गया था. खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने शव बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के पनगंवा में 54 हाथियों का दल विचरण कर रहा है.
इस झुंड में उनके बच्चे भी हैं. इन्ही में से एक शावक के नदी पार करने के दौरान बहने की जानकारी है. वन टीम ने केंदई रेज के ओड़ार बहरा के पास हाथी शावक के शव को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि नदी में बहकर शव यहां पहुंच गया.
रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हसदेव नदी के बहाव के साथ बहकर शव के आने की संभावना है. उसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. शुरुआती जांच में नदी पार करते समय पानी में बहने से होना माना जा रहा है. एक हफ्ते पहले ही सखोदा में हथिनी ने बच्चों को जन्म दिया था. इसके बाद 27 हाथियों का झुंड आगे बढ़ गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



