तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, घर लौट रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
A speeding pickup truck hits a motorcycle, killing a young man on his way home. An FIR has been filed against the driver and the police are investigating.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह पिकअप और बाईक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो जाने की घटना में बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फूलीकुंडा के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाईक में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में बाईक सवार युवक गोपी राम पैंकरा पिता शनिराम पैंकरा 26 साल निवासी मोहनपुर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जिसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है.
मृतक के बड़े भाई कांशीराम पैकरा ने बताया कि सुबह 8 बजे के आसपास उसका छोटा भाई गोपीराम पैकरा घरघोड़ा से वापस अपने गांव लौट रहा था. इसी बीच फुलीकुंडा पहाड़ी मोड के पास लैलूंगा तरफ से घरघोड़ा की तरफ जा रहे पिकअप नम्बर MP66 ZH 2912 के ड्राइवर ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उसकी छोटे भाई को ठोकर मार दिया. जिससे यह हादसा हो गया. बहरहाल सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत के बाद जहां मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं लैलूंगा पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



