जंगल में अधेड़ का बोरी में मिला शव, शराब पीने के बाद विवाद में मां-बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार, इलाके में दहशत का माहौल

A middle-aged man's body was found in a sack in the forest. A mother and son killed their father in a dispute after drinking alcohol. Both were arrested, creating an atmosphere of panic in the area.

जंगल में अधेड़ का बोरी में मिला शव, शराब पीने के बाद विवाद में मां-बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार, इलाके में दहशत का माहौल

बालोद : बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गुरामी गांव के जंगल में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान भूषण नेताम उम्र 55 साल, निवासी अरजपुरी गांव, के रुप में हुई है. पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई और शव जंगल में फेंक दिया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर को ग्राम गुरामी कोटवार कुशल राम गंधर्व पिता स्व सोनसाय गंधर्व उम्र 45 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम गुरामी के जंगल में 53 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है. शव खून से लथपथ दिखाई दे रहा है. किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर फेंक दिया है.
इस खबर पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई। सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. प्रारंभिक रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई है.
बतया जा रहा है कि अरजपुरी निवासी भूषण नेताम की हत्या उनकी पत्नी और बेटे ने मिलकर की हैं. पहले लोहे के बछूला (बसुला) से हमला किया। फिर बोरी में भर कर उसे गुरामी जंगल में लाकर फेंक दिया.
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 29 अक्टूबर को मृतक के पुत्र लिलेश नेताम उम्र 23 साल और पत्नी सकुल बाई नेताम उम्र 43 साल से पता चला कि पिता-पुत्र के बीच शराब पीने के बाद वाद-विवाद के कारण बसुला से भूषण के सिर और चेहरा में मारकर हत्या की थी. सबूत छिपाने के लिए शव को मां-बेटे मिलकर प्लास्टिक की बोरी में भर कर मोटर साइकिल से ले जाकर ग्राम गुरामी के जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी लिलेश नेताम से वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल और एक लोहे का बसुला बरामद किया गया. वारदात में शामिल आरोपी लिलेश कुमार नेताम और उसकी मां सकुल बाई नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t