शराब पीने के दौरान विवाद, पति ने उतारा मौत के घाट, पत्नी की अर्धनग्न हालत में मिली लाश, दो बच्चों से छिना मां का साया, आरोपी जमुना गिरफ्तार
A dispute during a drinking session led to the husband's death; the wife's body was found half-naked, and two children lost their mother. Accused Jamuna was arrested.
अंबिकापुर/सीतापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला. पति ने सोमवार की रात शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की. मारपीट में महिला को अंदरूनी चोटें आई थीं. इस वजह से उसकी मौत हो गई थी. इधर पति इस बात से अंजान था कि पत्नी की मौत हो चुकी है. सुबह उसने काम पर जाते समय कहा था कि दरवाजा बंद कर लेगा. घर पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के सीतापुर इलाके की निवासी 32 वर्षीय सुखमनिया चिकवा उम्र 32 साल अपने पति जमुना और 2 मासूम बच्चों के साथ अंबिकापुर के ट्रांसपोर्टनगर कदमपारा में सचिन मिंज के किराए के मकान में रहती थी. पति हमाली का काम करता था. रात में पति-पत्नी साथ सोए थे. सुबह पति उठकर काम करने बलरामपुर जिले के कुसमी चला गया.
इधर सुबह 9 बजे तक जब महिला घर से बाहर नहीं निकली तो मकान मालकिन समेत पड़ोस के लोग वहां पहुंचे. यहां कमरे में देखा तो महिला की अद्र्धनग्न लाश पड़ी थी. इसके बाद उन्होंने मामले की खबर मणिपुर पुलिस को दी. खबर मिलते ही थाना प्रभारी सीपी तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की.
शुरूआत में महिला की मौत की वजह साफ नहीं थी. जब शव का पीएम कराया गया तो मारपीट की वजह से शरीर में अंंदरूनी चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई. पुलिस ने महिला के पति जमुना चिकवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सोमवार की रात शराब के नशे में डंडे से मारपीट करना बताया.
आरोपी ने बताया कि सोमवार की रात को पति-पत्नी दोनों ने शराब पी थी. इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. गुस्से में पति ने डंडे से पिटाई कर दी थी. ऊपरी चोट नहीं दिख रहे थे. इसके बाद दोनों सो गए. सुबह करीब 4 बजे जमुना उठा और काम पर जाने लगा.
इस दौरान उसने दरवाजा बंद कर लेने पत्नी को बोला. उसे यह पता नहीं था कि पत्नी की मौत हो चुकी है. जब वह कुसमी काम पर चला गया तो पुलिस ने घटना की जानकारी उसे दी. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है. वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है.
आरोपी
जमुना चिकवा पिता स्व रामबिलास चिकवा उम्र 35 साल निवासी कुमनसिया चौकी केरजू थाना सीतापुर जिला अंबिकापुर छत्तीसगढ़
वर्तमान पता- कदमपारा ट्रांसपोर्टनगर मणिपुर जिला अंबिकापुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



