ब्वायफ्रेंड ने शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, फिर मुकरा तो पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A boyfriend engaged in a sexual relationship after promising marriage but later reneged; the police took strict action, arresting the accused, Suraj, and putting him behind bars.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ तोरवा थाने में मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी जान-पहचान सरकंडा अशोक नगर निवासी सूरज यादव उम्र 34 साल से पिछले साल जून महीने में हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और शारीरिक संबंध बने.
शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी सूरज यादव ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह भविष्य में उससे विवाह करेगा. इसी भरोसे के आधार पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने. युवती का आरोप है कि आरोपी ने करीब एक साल तक इसी बहाने उसका शारीरिक शोषण किया. इसके बाद जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया. इस बात से आहत होकर पीड़िता ने तोरवा थाने में पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय स्तर पर इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में पीड़िता की शिकायत और मिले सबूतों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाती है और कानून के मुताबिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



