दुर्गा दर्शन कराने के बहाने 9 वर्षीय मासूम का बलात्कार, होश आया तो पंडाल पहुंची बच्ची, रोते हुए बोली- जंगल ले जाकर बड़े पापा ने किया दुष्कर्म
A 9-year-old girl was raped on the pretext of taking her to Durga Puja. When she regained consciousness, she went to the pandal and cried, saying, "My father raped her in the forest."
बालोद : छत्तीसगढ़ में बेटियां सेफ नहीं है. बालोद जिले के गुंडरदेही में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्ते में बड़े पापा ने 9 वर्षीय मासूम बच्ची को दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची की गला दबाकर मारने की भी कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी और गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है. यह मामला घटना गुरुर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को दुर्गा पूजा दिखाने का लालच दिया. उसके बाद उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर जंगल में ले गया. यहां पर उसने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की. आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है.
बच्ची ने जब परिजनों को सारी बात बताने की बात कही तो आरोपी बड़े पापा ने मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की. बच्ची बेहोश हो गई और आरोपी ने उसे मृत समझकर जंगल में छोड़ दिया और वहां से भाग निकला. होश में आते ही बच्ची सीधे अपने गांव पहुंची और घर वालों को पूरी बात बताई.
जिसके बाद परिजनों ने गुरुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 137(2), धारा 64(2)(f), धारा 65(2) और धारा 109(1) और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने मौके से आरोपी की चप्पल और चश्मा सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं. पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी और गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है. पंडाल में मौजूद लोगों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है.
पीड़िता तीसरी क्लास की छात्रा है. उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने साथ हुई इस हरकत की जानकारी लोगों को दी. तभी जाकर इस वारदात का खुलासा हुआ. घटना को लेकर पुलिस सक्रिय है आरोपी को गिरफ्तार कर सभी पहलुओं पर जांच किया जा रहा है, पूरी कार्रवाई की जाएगी.
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि बच्ची तीसरी में पढ़ती है. सोमवार को शाम करीब 4 बजे आरोपी बच्ची को दुर्गा दर्शन के बहाने लेकर निकला. गांव से 3 किलोमीटर दूर एक जंगल में ले जाकर उसका दुष्कर्म किया. आरोपी ने उसे मृत समझकर जंगल में छोड़ दिया और घर लौट गया. शाम को जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की. फिलहाल बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



