स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही से 6 वर्षीय मासूम की मौत, पिता ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार, कठोर कदम उठाने की दी चेतावनी
A 6-year-old boy died due to health center negligence; his father appealed to the collector for justice and warned of strict action.
सुकमा : सुकमा जिले के तिंतलागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज में हुई कथित लापरवाही की वजह से एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित पिता ने कलेक्टर सुकमा को आवेदन देकर संबंधित चिकित्सक और स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग की है और साथ ही उचित मुआवजे की भी मांग की है.
पीड़ित ग्रामीण ने आवेदन में बताया कि उसकी 6 वर्षीय बेटी कुछ दिनों से बीमार थी. जिसका इलाज तिंतलागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था. लेकिन 4 नवंबर को अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां कथित तौर पर समय पर इंजेक्शन, दवा और उचित प्राथमिक इलाज नहीं मिल पाया.
परिजन के मुताबिक स्टाफ की लापरवाही के चलते बच्ची की हालत और बिगड़ती गई और कुछ देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया. पिता का आरोप है कि बीमारी और नाजुक हालत की जानकारी होने के बावजूद डॉक्टर और स्टाफ नर्स ने उसे उच्च केंद्र रेफर नहीं किया. न ही समय पर इलाज किया.
पीड़ित पिता ने कलेक्टर से मांग किया है कि-
1. डॉ. गुरुराज साहू और ड्यूटी नर्स के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए.
2. लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर नियमानुसार प्रशासनिक और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
3. मासूम की मौत को ध्यान में रखते हुए परिवार को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए.
पीड़ित ने चेतावनी दी है कि अगर जरुरी कार्रवाई नहीं की गई तो वे मामला उच्च कार्यालय में ले जाने मजबूर होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



