नदी के तेज बहाव में बहा 32 वर्षीय युवक, दो दिन के सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF ने मोटर बोट से बरामद किया शव, मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां
A 32-year-old man was swept away by the river's strong current; following an intensive two-day rescue operation, the SDRF recovered his body using a motorboat, turning birthday celebrations into mourning.
दुर्ग : गनियारी स्थित शिवनाथ नदी में तेज बहाव की चपेट में आकर बहे युवक का शव दो दिन बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया. मृतक की पहचान खुर्सीपार भिलाई निवासी सहदेव महोबिया उम्र 32 साल के रुप में हुई है. शव बरामद होने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 सितंबर की शाम तीन युवक गनियारी स्थित शिवनाथ नदी के किनारे जन्मदिन की खुशी मनाने पहुंचे थे. इसी दौरान खुर्सीपार, भिलाई निवासी सहदेव महोबिया पिता मुरली महोबिया उम्र 32 साल नदी किनारे बर्तन धो रहा था. अचानक पैर फिसलने के बाद वह गहरे पानी में जा गिरा और तेज बहाव में लापता हो गया. हादसे के बाद उसके साथ मौजूद युवकों ने फौरन पुलिस और प्रशासन को खबर दी. जानकारी मिलते ही दुर्ग एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की.
मोटर बोट से लगातार चलाया गया सर्च ऑपरेशन
6 सितंबर की सुबह शुरू हुआ तलाश अभियान 7 सितंबर तक जारी रहा. टीम ने नदी में संभावित स्थानों पर कई घंटे तक खोजबीन की. लगातार दो दिनों की मेहनत के बाद एसडीआरएफ को सफलता मिली और सहदेव का शव नदी से बरामद कर लिया गया.
दो दिन बाद मिली कामयाबी
लंबे समय तक चले सघन रेस्क्यू अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी है.
बरसात में सावधानी बरतने की अपील
हादसे के बाद प्रशासन और नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने लोगों से मानसून के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. विभाग ने कहा कि उफनती नदियों, जलाशयों और गहरे पानी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें. बारिश के मौसम में नदी और जलाशयों का जलस्तर व बहाव अचानक बढ़ सकता है. ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



