फर्जी एंट्री-दस्तखत और सील लगाकर 200 खाताधारकों से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी, ऑनलाइन बेटिंग में गंवाए पैसे, आरोपी दीपक गिरफ्तार

200 account holders were defrauded of over Rs 1 crore using fake entries, signatures and seals, and the money was lost in online betting. Accused Deepak was arrested.

फर्जी एंट्री-दस्तखत और सील लगाकर 200 खाताधारकों से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी, ऑनलाइन बेटिंग में गंवाए पैसे, आरोपी दीपक गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के चांपा जिले से ठगी और धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. पोस्ट ऑफिस चांपा में पोस्ट ऑफिस एजेंट ने मासिक किस्त जमा कराने के नाम पर खाता धारकों से पैसे तो ले लिया. लेकिन खातों में रकम जमा नहीं कर खुद ही हड़प लिया. पोस्ट ऑफिस एजेंट ने मासिक किस्त जमा कराने के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला चांपा थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक कुमार देवांगन उम्र 35 साल चापा के अमरैयापारा का रहने वाला था. आरोपी ने पिछले पांच साल में 200 खाता धारकों के साथ के साथ धोखाधड़ी की. दीपक कुमार खाता धारकों से मासिक किस्त जमा कराने के नाम पर पैसे ले लेता था. वह पैसे लेकर खातों में फर्जी एंट्री और दस्तखत कर पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील लगाता था. इस तरह उसने 1 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की.
चांपा के चरण नगर के रहने वाले एक प्रार्थी राजकुमार देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि साल 2018 से उसने पोस्ट ऑफिस चांपा में दो खाता खुलवाया था. जिसकी मासिक किस्त 1500 रुपये थी. मासिक किस्त वह पोस्ट ऑफिस के एजेंट दीपक कुमार देवांगन के जरिए जमा करता था. उसने दोनों खातों में कुल 66000 रुपए जमा करने दिया गया था. लेकिन खाते में केवल 6900 रुपए ही जमा हुए थे. अन्य 59100 रुपए को उसने जमा नहीं किया. उसने सिर्फ उसके खातों में फर्जी एंट्री कर दस्तखत और पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील लगाया. इसी तरह आरोपी एजेंट दीपक देवांगन ने करीब 200 खाता धारकों के साथ उनकी मासिक किस्त लेकर पिछले पांच साल से करीब 1 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की.
पुलिस केस दर्ज मामले की जांच में जुट गई. थाना चांपा और साइबर सेल से एक संयुक्त टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुट गई. पूछताछ के आधार पर आरोपी एजेंट दीपक कुमार देवांगन को पकड़ा गया. पुलिस ने कब उससे पूछताछ की तो उसने होना गुनाह कबूल किया.
उसने बताया पोस्ट ऑफिस के करीब 200 खाता धारकों से एक करोड़ से ज्यादा की रकम की धोखाधड़ी की. धोखाधड़ी से मिली रकम को वह ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए हार चूका है. आरोपी के पास से 1 मोबाइल, 2 नग फर्जी सिम, 4 बैंक खाता, करीब 150 पोस्ट ऑफिस का खाता, एजेंट का लाइसेंस समेत अन्य अहम दस्तावेज जप्त किया किये है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t