बटालियन कैंप में खूनखराबा, पुरानी रंजिश में साथी ने सो रहे UP के CAF जवान को गोली मारी, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bloodshed in battalion camp, a fellow soldier from UP was shot dead while sleeping due to an old rivalry, police are investigating.

बटालियन कैंप में खूनखराबा, पुरानी रंजिश में साथी ने सो रहे UP के CAF जवान को गोली मारी, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के आखरी छोर पर स्थित घाघरा गांव के बटालियन कैंप में बीती रात खूनखराबा हो गया. CAF की 17वीं बटालियन में पदस्थ जवान सोनवीर जाट की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसे उसके साथी जवान ने ही गोली मारी. सोनवीर जाट उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कैंप में अन्य जवानों के साथ ड्यूटी पर तैनात था.
मिली जानकारी के मुताबिक बटालियन कैंप में रविवार रात भोजन के बाद सभी जवान अपने-अपने बैरक में सो रहे थे. इस दौरान बटालियन में तैनात जवान अरविंद गौतम ने पुरानी रंजिश के चलते अपनी सर्विस राइफल से सोनवीर जाट को गोली मार दी. फायरिंग की आवाज से कैंप में अफरा-तफरी मच गई. अन्य जवान फौरन मौके पर पहुंचे और घायल सोनवीर को सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक सोनवीर जाट के शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है. परिजनों के आने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा.
गातापार थाना पुलिस ने आरोपी जवान अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रारंभिक जांच के मुताबिक दोनों जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद ही असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t