नौकरी के नाम पर लड़की को बुलाया घर, कमरे में ले जाकर जबरन बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो बनाकर वायरल की धमकी, गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
Called girl to home in the name of job took her to room and forcibly had physical relations threatened to make video viral arrested one accused absconding
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी सूर्यकांत कश्यप को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती ने 15 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई के साथ नौकरी की तलाश कर रही थी. इस बीच सूर्यकांत कश्यप से मुलाकात होने पर अच्छी कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही और अपने घर बुलाया था. इस बीच जबरदस्ती करते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड किया। सूर्यकांत कश्यप ने जो वीडियो बनाया था. उसे अपने साथी को बताकर डरा धमकाकर ब्लेकमेल करने लगा. इस दौरान वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए दबाव बनाकर फिर से दुष्कर्म किया.
सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी. इस बीच खबर मिली कि सूर्यकांत कश्यप अपने गांव तागा में होने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया. पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया. जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



