अमरकंटक दर्शन के लिए गए जीजा-साले, पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान झरने में गिरने से दोनों की मौत, पानी टंकी में तैरते मिला डेढ़ साल के मासूम का शव

Accident happened in waterfall brother in-law and brother in law went for Amarkantak darshan both died after falling in the waterfall while bathing at picnic spot

अमरकंटक दर्शन के लिए गए जीजा-साले, पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान झरने में गिरने से दोनों की मौत, पानी टंकी में तैरते मिला डेढ़ साल के मासूम का शव

वाटरफॉल में हुआ हादसा, अमरकंटक दर्शन के लिए गए जीजा-साले, पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान झरने में गिरने से दोनों की हुई मौत

गौरेला-पेंड्रा : पेंड्रा में एक हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई. दोनो अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे. उसके बाद ठाड़ पथरा गांव में स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में नहाने गए. जहां पर पैर फिसल जाने की वजह से दोनों झरने में गिर गए. झरने में गिरने से दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शव को बाहर निकलवाकर जांच में जुटी है.
गौरेला ठाड़पथरा गांव स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट का है. जहां पर ठाड़पथरा के रहने वाले प्रकाश यादव का साला पिंड रखी गांव उदयपुर सरगुजा निवासी बाल केशव यादव अपनी दीदी जीजा के घर तीन दिन पहले घुमने के लिए आया हुआ था.
जीजा प्रकाश और साला बाल केशव यादव सुबह घर से अमरकंटक जाने को निकले थे. इसके बाद अमरकंटक से वापस आकर दोनों जीजा-साले ठाड़ पथरा के पिकनिक स्पॉट माई का मड़वा पहुंचे और वहां पर दोनों नहाने के लिए झरने में उतरे ही थे कि अचानक दोनों हादसे का शिकार हो गए और झरने के नीचे बने कुंड में जा गिरे.
इसके बाद वापस नहीं निकल पाए। माई के मड़वा के आसपास के लोगों की नजर जैसे ही उन पर पड़ी वे लोग अपनी ओर से प्रयास कर उन्हें गहरे कुंड से निकालने की कोशिश की. लेकिन जब दोनो का कहीं कोई पता नहीं चला तो मामले की जानकारी गौरेला पुलिस को दी गई.
ग्रामीणों की खबर पर गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को झरने के नीचे बने कुंड से निकलवा लिया है. शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया.
प्रकाश यादव की उम्र महज 22 साल है तो मृतक साला बाल केशव यादव की उम्र 20 साल है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं, मामले में थाना प्रभारी गौरेला शानिप रात्रे का कहना है कि ग्रामीणों की खबर पर हमारी टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों के शवों को गहरे कुंड से निकाल लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पानी टंकी में तैरते मिला डेढ़ साल के मासूम का शव

धमतरी : धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक से डेढ़ साल के मासूम की पानी टंकी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे से पूरे इलाके का दिल दहल उठा. वहीं परिजानों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खरेंगा के बाजार चौक का है.
मिली जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल का मासूम युवांश साहू अपने घर में खेलते-खेलते बाड़ी में बने पानी टंकी में जा पहुंचा. थोड़ी देर बाद परिजन टंकी के पास बच्चे को देखने गए तो परिजनों के होश ही उड़ गए. बच्चा का शव पानी टंकी पर तैरता मिला. यह नजारा देखते ही घर में चीख पुकार मच गई. फौरन बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया.
इस हादसे से गांव में मातम फ़ैल गया और परिजनों रो-रो कर अपना बुरा हाल कर चुके है. बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पिकनिक मनाने गया शहर का युवक कलमीटार बैराज में डूबा

 बिलासपुर : बिलासपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जूना बिलासपुर निवासी युवक अंजेश राव गांवली पिता गणेश राव गांवली उम्र 22 साल मोहल्ले के 20-25 युवकों के साथ सुबह पिकनिक मनाने अरपा नदी पर बने कलमीटार डेम गए हुए थे.
इसी दौरान सभी नहाने डेम में छलांग लगा रहे थे. जहां युवक अंजेश राव ने भी छलांग लगाई. लेकिन वह पानी से बाहर नही आ पाया. मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने उसे ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन वह नही मिला.

जिसके बाद इसकी खबर आसपास के लोगो, परिजनों और पुलिस को दी गई. अंधेरा होने तक सभी उसकी तलाश में थे. जिसे अब आज सुबह ढूंढा जाएगा. जिसके लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb