गरियाबंद के रावण भाठा में विजयादशमी की धूम, हजारों की मौजूदगी में हुआ रावण दहन, पूरे परिवार के साथ उमड़े बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा
Vijayadashami celebrations in full swing at Ravan Bhatha in Gariaband; the effigy of Ravan was consigned to flames in the presence of thousands, with children, the elderly, women, and youth turning out in large numbers alongside their families.
गरियाबंद : बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर्व पर गरियाबंद के रावण भाटा में पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूरे विधि-विधान के साथ रावण दहन का आयोजन किया गया. इस मौके पर हजारों की तादाद में जिलेवासी इकठ्ठा हुए. रामलीला के मंचन, पूजन-अर्चना और रावण दहन के साथ पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा. पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और नगर में धार्मिक आस्था, परंपरा तथा उल्लास का अनूठा संगम नजर आया.
कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन-अर्चना से हुई. देवी-देवताओं के आगमन और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालुओं ने उत्सव में सहभागिता निभाई. इसके बाद भगवान श्रीराम की लीला का मंचन किया गया. जिसमें श्रीराम और रावण के प्रसंगों के माध्यम से धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष को प्रस्तुत किया गया. रामलीला के मंचन के पश्चात विधि-विधान से रावण के पुतले का दहन किया गया. रावण का पुतला जलते ही उपस्थित जनसमूह ने विजयदशमी के पर्व का उत्साहपूर्वक आनंद लिया.
परिवारों के साथ पहुंचे लोग, उत्सव में दिखा जनसैलाब
रावण भाटा में आयोजित इस कार्यक्रम में हर उम्र के लोगों की भागीदारी देखने को मिली. बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा अपने पूरे परिवार के साथ आयोजन में शामिल हुए. बच्चों में रावण दहन को लेकर विशेष उत्सुकता रही. वहीं बुजुर्गों और महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं के साथ पर्व मनाया. हजारों लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया. यह दृश्य गरियाबंद की सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक उत्सव की परंपरा को दर्शाता नजर आया.
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
आयोजन स्थल पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा. भीड़ के बीच सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता देखने को मिली. शांतिपूर्ण माहौल में रामलीला और रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



