कुरूद पहुंची मेमू ट्रेन, विधायक अजय चंद्राकर ने यात्रियों का किया स्वागत, अश्विनी वैष्णव- जल्द रायपुर से धमतरी तक चलाने की तैयारी तेज

MEMU train arrives in Kurud; MLA Ajay Chandrakar welcomes the passengers. Ashwini Vaishnaw: Preparations to extend the service from Raipur to Dhamtari are being accelerated.

कुरूद पहुंची मेमू ट्रेन, विधायक अजय चंद्राकर ने यात्रियों का किया स्वागत, अश्विनी वैष्णव- जल्द रायपुर से धमतरी तक चलाने की तैयारी तेज

धमतरी/कुरूद : छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ कुरूद क्षेत्र के लिए भी बड़ी उपलब्धि सामने आई है. रायपुर से शुरू हुई मेमू यात्री ट्रेन कुरूद पहुंची. जहां विधायक अजय चंद्राकर ने यात्रियों का स्वागत किया. ट्रेन के पहुंचने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला.
नई रेल सेवा से कुरूद के साथ सिर्री और चटोद क्षेत्र के यात्रियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है. इससे लोगों को आवागमन के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हुआ है. खासकर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों को इससे सहूलियत मिल सकती है.
इस मौके पर अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर रेलगाड़ी और यात्रियों का अभिनंदन किया. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, नगर पालिका कुरूद की अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रायपुर से कुरूद तक रेल सेवा शुरू होने के बाद आने वाले कुछ महीनों में रायपुर से धमतरी तक भी ट्रेन चलाने की तैयारी है. आने वाले समय में रायपुर से रावघाट, जगदलपुर और कोल्हापुर होते हुए विशाखापत्तनम तक रेल कनेक्टिविटी विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा. अब देखना होगा कि घोषित योजनाएं और प्रस्तावित रेल कनेक्टिविटी तय समय में जमीन पर कितनी तेजी से उतरती हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb