नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा, खेत में जा गिरा चावल लेकर निकला ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर ने मौके पर तोड़ा दम, मची अफरा-तफरी

Tragic accident on National Highway 30: A truck loaded with rice veered off the road and plunged into a field; the driver, trapped inside the cabin, died on the spot, causing a scene of chaos.

नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा, खेत में जा गिरा चावल लेकर निकला ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर ने मौके पर तोड़ा दम, मची अफरा-तफरी

केशकाल : राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर खालेमुरवेंड के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. धान-चावल राशन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा. हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक चालक वाहन के भीतर ही दब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक धमतरी से चावल लेकर कोंडागांव की तरफ जा रहा था. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर खालेमुरवेंड के पास ड्राइवर धान-चावल राशन से भरे ट्रक पर कंट्रोल नहीं रख सका और ट्रक सड़क से नीचे खेत में जा गिरा.
हादसे में चालक ट्रक के भीतर बुरी तरह फंस गया. हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ड्राइवर के शव को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव की कार्रवाई शुरू की गई. ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से कोशिश की गई. हादसे की वजह राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों का ध्यान घटनास्थल की तरफ आकर्षित हुआ.
फिलहाल मृतक ड्राइवर की पहचान और हादसे की असल वजह के बारे में डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरने की वजह से यह हादसा हुआ. हालांकि, वाहन अनियंत्रित होने की वजह क्या थी. इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 बस्तर क्षेत्र को अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है. ऐसे में इस मार्ग पर हुए हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन संचालन की जरुरत को रेखांकित किया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb