शादी के डेढ़ साल बाद नदी में मिला 22 वर्षीय युवती का शव, पति मयूर गिरफ्तार, बोला- कच-कच करती थी, तंग आ गया, घुमाने के बहाने नदी में धकेला
The body of a 22-year-old woman was found in a river a year and a half after her marriage; her husband, Mayur, has been arrested. He confessed, "She used to nag constantly, and I got fed up; I pushed her into the river under the pretext of taking her out for a drive."
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में शिवनाथ नदी स्थित मोहारा तट के पुराना पुल में 22 साल की एक युवती की लाश मिली है. पति ने घुमाने के बहाने पत्नी को ले जाकर नदी में धकेल दिया. पुलिस ने युवती को जान से मारने के इरादे से नदी में ढकलने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है. यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशनपारा में रहने वाले मयूर मेश्राम उर्फ़ रिंकू उम्र 24 साल और नीलम उम्र 21 साल की शादी को डेढ़ साल हुए थे. 21 अक्टूबर की रात वह नीलम को शिवनाथ नदी के पुल पर ले गया. वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ. जिसके बाद पति ने उसे पुल से नीचे धकेल दिया. नदी में गिरने के बाद नीलम गहरे पानी में चली गई.
घटना की जानकारी परिवार वालों तक पहुंची. जिसके बाद मामला थाने पहुंचा. खबर मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई. लेकिन रात के अंधेरे की वजह से उसका पता नहीं चल सका.
रात में तलाश के बावजूद नीलम का कोई सुराग नहीं मिलने पर अगली सुबह फिर से खोजबीन शुरू की. काफी तलाश के बाद सुबह करीब 11:30 बजे गोताखोरों ने नदी से नीलम का शव बरामद किया. मृतका के परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया.
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 501/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने 22 अक्टूबर 2026 को घेराबंदी कर आरोपी मयूर मेश्राम उर्फ रिंकु को पकड़ लिया. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नीलम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, वह हमेशा कच-कच करती थी, इससे तंग आकर वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.
आरोपी
मयूर मेश्राम उर्फ रिंकु उम्र 29 साल निवासी स्टेशन पारा, चिखली चौकी, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



