महापौर मीनल चौबे के खिलाफ शहर में जलभराव और सड़कों की हालत पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना पड़ा भारी, आरोपी विनय माहेश्वरी गिरफ्तार
Using abusive language against Mayor Meenal Chaubey regarding waterlogging and the condition of roads in the city has landed the accused, Vinay Maheshwari, in trouble; he has been arrested.
रायपुर : राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ सोशल मीडिया वीडियो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय माहेश्वरी के रूप में हुई है. जिसे पुलिस ने देवपुरी इलाके से पकड़ा है. यह मामला बारिश के बाद शहर में जलभराव और सड़कों की हालत को लेकर बनाए गए एक वीडियो से जुड़ा है. वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षद दल ने इसे लेकर आपत्ति जताई थी और सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक एफआईआर दर्ज होने के बाद वीडियो से जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच की गई। वीडियो किसने बनाया, उसे किसने सोशल मीडिया पर वायरल किया और उसमें इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी विनय माहेश्वरी के संबंध में जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे देवपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया
बताया जा रहा है कि शहर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और सड़कों की स्थिति को लेकर युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाया था. वीडियो में शहर की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए गए थे. इसी दौरान महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया.
इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद वीडियो की सत्यता, उसमें मौजूद व्यक्ति और डिजिटल सबूतों की जांच शुरू की. जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. घटना के बाद शहर में सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की सीमा और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भाषा के इस्तेमाल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
फिलहाल आरोपी विनय माहेश्वरी को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



