जेल से छूटते ही प्रेमी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सीने पर चाकू से वार किया मर्डर, खुद पंखे से लटककर दी जान, गांव में दहशत का माहौल

Upon his release from jail, the lover stabbed an Anganwadi worker in the chest and then hanged himself, sending panic through the village.

जेल से छूटते ही प्रेमी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सीने पर चाकू से वार किया मर्डर, खुद पंखे से लटककर दी जान, गांव में दहशत का माहौल

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जेल से छूटने के बाद विचाराधीन कैदी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी. फिर उसने आंगनबाड़ी केंद्र में ही फांसी लगा ली. दोनों पिछले 15 साल से प्रेम संबंध में थे. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है. यह मामला देवरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उगेश्वरी देवांगन उम्र 54 साल और आरोपी प्रेमी लखन देवांगन उम्र 57 साल दोनों ग्राम फरदफोड़ के रहने वाले थे. उगेश्वरी ने लखन पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था.
जमानत पर रिहा होने के बाद लखन ने हत्या की प्लानिंग की और गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा और चाकू से उगेश्वरी के सिर, गले, सीने, चेहरे पर तोबड़तोड़ वार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद लखन ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली. वारदात के वक्त आंगनबाड़ी के बच्चे और सहायिका बाहर ही मौजूद थे. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
दरअसल 15 साल पहले उगेश्वरी देवांगन के पति ने खुदकुशी कर ली थी. उगेश्वरी के दो बच्चे हैं. जिनकी शादी हो चुकी है. वहीं लखन भी शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं. उगेश्वरी के पति की मौत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. इस बीच उगेश्वरी का बेटा बाहर काम करने लगा था. जब वह वापस लौटा तो उसने लखन के घर आने-जाने पर आपत्ति जताने लगा. ऐसे में 13 जनवरी को उगेश्वरी अपने भाई के घर चली गई. लेकिन जाने से पहले वह देवरी थाने पहुंची.
थाने में उसने शिकायत दर्ज कराई कि लखन ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए. इसके बाद पुलिस ने लखन को गिरफ्तार किया. बाद में उसे जेल भी भेज दिया गया. 3 फरवरी को लखन जमानत पर बाहर आया. 13 फरवरी को करीब 1 बजे वह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा. जहां उगेश्वरी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ थी. इस दौरान 3 बच्चे अंदर खाना खा रहे थे. जबकि बाकी बच्चे बाहर खेल रहे थे. लखन ने सहायिका से बच्चों को बाहर ले जाने कहा.
फिर उसे भी बाहर कर दिया. अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद लखन ने चाकू से उगेश्वरी के गले, सीने, चेहरे पर तोबड़तोड़ वार किया. जिससे उसकी मौत हो गई. इधर चीख-पुकार और ब्लड देखकर सहायिका ने ग्रामीणों को जानकारी दी.
जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते लखन ने पंखे से लटककर जान दे दी थी. जबकि उगेश्वरी ने भी दम तोड़ दिया था. फौरन ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर उगेश्वरी की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी.
इधर, लखन का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था. पुलिस ने शव को फंदे से उतारा. दोनों के शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. इस दौरान बड़ी तादाद में घटनास्थल पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए.
देवरी थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB