NH-49 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Tragic accident on NH-49: A speeding, unidentified vehicle violently rammed into a motorcycle; one youth died on the spot, two others are critically injured, and the police have launched an investigation.

NH-49 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : नेशनल हाईवे-49 पर तरौद चौक के पास शुक्रवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. खबर मिलते ही अकलतरा पुलिस और एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम किरारी निवासी तीन युवक मोटरसाइकिल से ग्राम तिलाई से अपने गांव लौट रहे थे. दोपहर करीब 12:30 बजे तरौद चौक के पास नेशनल हाईवे-49 पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे.
हादसे में मनीष मरावी पिता दिलहरण मरावी उम्र 32 साल निवासी ग्राम किरारी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सुराज यादव पिता भुजबल यादव उम्र 26 साल और दुर्गेश केवंट पिता बिहारी लाल उम्र 21 साल निवासी ग्राम किरारी गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे की खबर मिलते ही मां कर्मा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया.
इधर खबर मिलते ही अकलतरा पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद फरार वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद ग्राम किरारी में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?