कथा वाचक की संदिग्ध मौत, बाहर भक्त इंतजार करते रहे, कमरे में स्वामी महाराज की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Suspicious death of a storyteller; devotees wait outside; Swami Maharaj's body found in the room; police investigating, awaiting post-mortem report

कथा वाचक की संदिग्ध मौत, बाहर भक्त इंतजार करते रहे, कमरे में स्वामी महाराज की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बिलासपुर : कथा वाचक पंडित टहलने के बाद घर पहुंचे. कुछ समय बाद वे बेहोश होकर कमरे में गिर गए. इस बीच उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमरकंटक के पुष्पराजगढ़ निवासी स्वामी राजेश्वरनंद पिता सोमेश्वर उम्र 52 साल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जयपाल टावर के मीना दत्ता के फ्लैट में साल 2019 से रह रहे थे. वे नाड़ी देखने के साथ-साथ कथा वाचक थे. बीते 29 मार्च की सुबह टहलते हुए बृहस्पति बाजार तक गए थे. वहां से उन्होंने ऑटो चालक अशोक कुमार को फोन कर बुलाया. फिर ऑटो से बैठकर अपने घर लौट आए. कुछ समय बाद राजेश्वरनंद से मुलाकत करने कुछ लोग घर आए थे. इसी दौरान स्वामी राजेश्वरनंद अपने घर के अंदर बेहोश होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई.
लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को खबर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक राजेश्वर के शरीर में कोई चोंट के निशान नहीं मिले हैं. पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB