हनीट्रैप में फंसा रायपुर का कारोबारी, दो युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग-अवैध उगाही और रेप केस में फसाने की धमकी देने के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Raipur businessman falls victim to honey trap; two young women accused of blackmail, extortion, and threatening to frame him in a rape case; police investigating the matter.

हनीट्रैप में फंसा रायपुर का कारोबारी, दो युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग-अवैध उगाही और रेप केस में फसाने की धमकी देने के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी में एक कारोबारी को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अवैध उगाही और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
शिकायतकर्ता जयंत चौधरी उम्र 38 साल निवासी न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी, शंकर नगर ने पुलिस को बताया कि मई 2026 में उनकी मुलाकात गुढ़ियारी थाने में नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी. इसके बाद दोनों लगातार उनके संपर्क में रहीं.
कारोबारी का आरोप है कि दोनों युवतियों ने नौकरी दिलाने, ब्यूटी पार्लर शुरू कराने और अन्य जरूरतों का हवाला देकर कई बार पैसों की मांग की.  25 जून को ₹25 हजार वसूल लिया.
आरोप है कि इसके बाद भी लगातार और पैसे की मांग की जाती रही. जब कारोबारी ने पैसे देने से इंकार किया, तो दोनों उसके कार्यालय पहुंचीं। हंगामा किया और कार से रुपए से भरा बैग छीनने का प्रयास किया. इसके बाद कारोबारी ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपित युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?