सहायक ग्रेड-03 के पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, धमतरी ग्रामीण के 8 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका बन्ने का सुनहरा मौका, जानिए डिटेल
Advertisement issued for direct recruitment to the post of Assistant Grade-03, golden opportunity to become an assistant in 8 Anganwadi centres of Dhamtari Rural, know the details.
धमतरी ग्रामीण के 8 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका बन्ने का सुनहरा मौका
धमतरी : एकीकृत बाल विकास परियोजना ग्रामीण के तहत भानपुरी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-03 और क्रमांक-02, आंगनबाड़ी केन्द्र धौराभाठा, बोदाछापर, तिर्रा, दोनर क्रमांक-02, तेन्दूकोना और खरेंगा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती की जानी है.
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण ने बताया कि सहायिका की भर्ती के लिए इच्छुक पात्र ऐसी महिलाएं जो उसी ग्राम, पारा या टोला की निवासी हैं. वे ई-भर्ती पोर्टल URL:-http://aww.e-bharti.in/ पर आगामी 9 से 23 फरवरी तक आवेदन कर सकतीं हैं.
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित परियोजना कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है. परियोजना अधिकारी ने यह भी बताया कि आवेदन ऑनलाईन ही स्वीकृत किए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सहायक ग्रेड-03 के पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहायक ग्रेड-03 के एक पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय से मिली जानकारी के मुताबिक सहायक ग्रेड-03 का एक पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित है. पद के अर्हता के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल से हायर सेकेण्डरी के साथ-साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए.
इसी तरह मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री ऑरेटर या प्रोगामिंग में एक साल का डिप्लोमा, मान्यता प्राप्त संस्था से हिन्दी या अंग्रेजी मुद्रालेखन में 5000 की डिप्रेशन प्रतिघंटा गति का प्रमाण पत्र धारक होना चाहिए. जिसके लिए कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी.
उक्त पद के लिए वेतनमान 5200-20200 रुपये और ग्रेड पे 1900 रुपये निर्धारित है. जो वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अंतर्गत होगा. पात्र इच्छुक अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.gariaband.govt.in इन पर उपलब्ध लिंक के जरिए 1 फरवरी से 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. निर्धारित समयावधि के बाद मिले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.
अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरुरी है और जिले के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना भी जरुरी है. दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, कंप्यूटर योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र सहित अन्य जरुरी दस्तावेज पेश करना जरुरी रहेगा. पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया एवं अन्य नियम और शर्तों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



