हत्या के फरार आरोपी सोहन राजपूत को पकड़वाने पर पुलिस ने रखा 30 हजार का इनाम, पता बताने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय

Police has announced a reward of Rs 30,000 for arresting absconding murder accused Sohan Rajput, the name of the person giving information about him will be kept confidential

हत्या के फरार आरोपी सोहन राजपूत को पकड़वाने पर पुलिस ने रखा 30 हजार का इनाम, पता बताने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय

बेमेतरा : फरार हत्यारोपी पर 30 हजार का इनाम घोषित किया है. सोनपुरी चौकी संबलपुर में हुई हत्या के आरोपी सोहन राजपूत फरार है. हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है. यह मामला थानखम्हरिया थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अजय राजपूत, उम्र 41 साल निवासी ग्राम सोनपुरी, चौकी संबलपुर ने 17 फरवरी रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ खेत से राहर लेकर लौट रहा था. कुछ समय बाद उसकी बेटी लापता हो गई. जिसे खोजबीन के बाद धान के खेत में मृत अवस्था में पाया गया.
इस बारे में चौकी संबलपुर, थाना नवागढ़ में मर्ग क्रमांक 09/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान अपराध घटित होना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 40/2025, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया.
मामले का आरोपी सोहन राजपूत, पिता रज्जू राजपूत, उम्र 30 साल निवासी ग्राम सोनपुरी, फरार है. लगातार प्रयासों के बावजूद अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) उम्र 30 साल ग्राम सोनपुरी की गिरफ्तारी के लिए 5,000/- रुपये (पांच हजार) के नगद इनाम की घोषणा की गई थी. इसलिए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा इनाम राशि बढ़ाकर 30,000/- घोषित की गई है.
पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80 (ए) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत यह घोषणा की जाती है कि जो व्यक्ति आरोपी के बारे में विश्वसनीय जानकारी देगा. जिससे उसकी विधिपूर्वक गिरफ्तारी संभव हो सकेगी. उसे 30,000/- की नगद इनामी राशि प्रदान की जाएगी. खबर देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा. इनाम वितरण का आख़री फैसला पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा लिया जाएगा.
संपर्क दूरभाष क्रमांक:-
1. पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग–94791-92000
2. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा – 94791-90088,
3. अति.पुलिस अधिकारी बेमेतरा – 94791-91400
4. चौकी प्रभारी सम्बलपुर – 84353-97978
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB