सावधान! कोरोना का सबसे बड़ा टारगेट बना महाराष्ट्र, ‘मायानगरी’ में मचा हड़कंप, रायपुर के पचपेड़ी नाका का निवासी कोरोना संक्रमित निकला

Caution! Maharashtra became the biggest target of Corona, panic in 'Mayanagari', a resident of Pachpedi Naka in Raipur turned out to be Corona infected

सावधान! कोरोना का सबसे बड़ा टारगेट बना महाराष्ट्र, ‘मायानगरी’ में मचा हड़कंप, रायपुर के पचपेड़ी नाका का निवासी कोरोना संक्रमित निकला

रायपुर : कोरोना संक्रमित मरीज़ चिन्हित किया गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने इस मामले की पुष्टि की है.
बता दें कि संक्रमित मरीज़ को MMI नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. जहाँ उसका इलाज कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है. मरीज को सिंगल वार्ड में रखा गया है और इलाज की अलग से विशेष व्यवस्था की गई है.
बताया जा रहा है कि लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका निवासी यह व्यक्ति सर्दी-खाँसी के रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुँचा था. लक्षणों के आधार पर डॉक्टरों को कोरोना की आशंका हुई. जिसके बाद उसका सैंपल लिया गया. रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद उसे आइसोलेट कर इलाज शुरु कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कोरोना का सबसे बड़ा टारगेट बना महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को भी कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए. इसमें सबसे ज्यादा मुंबई में 35 मामले सामने आए. महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक कोरोना वायरस के लिए 6,819 नमूनों की जांच की गई है. जिनमें से 210 में इस बीमारी का संक्रमण पाया गया है. जिनमें से 183 अकेले मुंबई से हैं. पुणे में 4, रायगढ़ में 2, कोल्हापुर में 2 और ठाणे और लातूर में एक-एक नए मरीज मिले हैं. मुंबई में अब कोरोना के कुल मरीज़ों की तादाद 183 हो गई है. वहीं महाराष्ट्र में कुल पॉजिटिव मामले 210 हो गए हैं. हालांकि अब तक 81 मरीज़ ठीक भी हो चुके हैं.
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल की शुरुआत से अब तक दो लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो चुकी है. ये दोनों लोग पहले से ही गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है.
मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद गाइडलाइन जारी की है. नई गाइडलाइन में बीएमसी ने लोगों से कहा है कि महानगरपालिका के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के इलाज और मार्गदर्शन की सुविधा दी जा रही है. मुंबई महानगरपालिका के अस्पतालों में मरीजों के लिए विशेष बेड और विशेष कमरों की भी व्यवस्था की गई है.
देश के बाकी हिस्सों में भी बढ़ रहे मामले
कोविड मरीजों की तादाद में छिटपुट बढ़ोतरी सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि कुछ अन्य राज्यों में भी देखी जा रही है. केरल में मई महीने में कोविड-19 के 273 मामले सामने आए. कर्नाटक में अब तक कोविड-19 के 35 सक्रिय मामलों में से 32 बेंगलुरु से हैं. इस बीच आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं. जिनमें से तीन विशाखापत्तनम और एक रायलसीमा क्षेत्र में है.
इस बार संक्रमण के लिए ओमिक्रोन का नया वैरिएंट JN.1 और उसके सब-वैरिएंट्स LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है. अधिकारियों ने बाताया कि अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे ये लगे कि यह नए वैरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक या तेजी से फैलने वाले हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB