बाजार से लौटते वक्त दिनदहाड़े बड़ी लूट सोना-चांदी कारोबारी से 15KG चांदी के गहने और 1.50 लाख कैश लेकर 6 बदमाश फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Broad-daylight robbery: Six miscreants fled with 15 kg of silver jewellery and ₹1.50 lakh in cash after targeting a gold and silver trader who was returning from the market; police are currently on the lookout for the suspects.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुर्जनपुर के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक सोना-चांदी कारोबारी और उनके साथी नरेंद्र पाटस्कर को रोककर करीब 30 लाख रुपये मूल्य का सामान लूट लिया. घटना 27 अक्तूबर को उस वक्त हुई जब कारोबारी वेदप्रकाश सोनी अपने साथी नरेंद्र पाटस्कर के साथ दलदली के साप्ताहिक बाजार से वापस घर लौट रहे थे. यह मामला तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र का है.
कारोबारी वेदप्रकाश सोनी के निवासी वार्ड नम्बर 8, पांडातराई मुताबिक 27 अक्टूबर 2026 को बदमाशों ने तरेगांव और बैजलपुर के बीच घाटी में दो बाइक पर सवार छह अज्ञात लोगों ने उनसे गहनों से भरा बैग छीन लिया. पीड़ित कारोबारी के बैग में करीब 15 किलोग्राम चांदी के गहने, 10 से 15 ग्राम सोने के जेवरात और 1.50 लाख रुपये नकद रखे थे. पुलिस ने लूटे गए कुल सामान की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी है. पीड़ित व्यापारियों ने वारदात के फौरन बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरी वारदात की जानकारी दी.
लूट की खबर मिलने के बाद कबीरधाम पुलिस ने साइबर थाना और तीन अन्य थानों की विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में भेज दी हैं. वर्तमान में तरेगांव जंगल थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. फ़िलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं. कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया है.
साप्ताहिक बाजार से लौट रहे व्यापारी को रास्ते में घेरकर लूटे जाने की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं. अब जांच में यह पता लगाना अहम होगा कि आरोपियों ने व्यापारी को पहले से निशाना बनाया था या वारदात अचानक हुई. फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की विस्तृत तस्वीर साफ हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



