कोर्ट परिसर में तीन पहलवान बेटियों के पिता की फंदे पर लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
The body of the father of three wrestler daughters was found hanging in the court premises, causing a stir, police engaged in investigation, questions raised on security arrangements
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कलेक्टर परिसर में एक युवक की फंदे पर लटकी लाश मिलने से हंगामा मच गया. मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा उम्र 45 साल के रुप में हुई है. घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है.शुरुआती जांच में पुलिस खुदकुशी बता रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नोटरी काउंटर में शव मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक को क्षेत्र में लोग छत्तीसगढ़ के फोगाट बहनों के पिता अशोक फोगाट के नाम से जानते थे. युवराज सार्वा की तीन बेटियां तैराकी में चैंपियन रह चुकी हैं. फिलहाल मौत की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अब तक कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग सामने नहीं आए हैं. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. ताकि यह पता चल सके कि आखिर यह दुखद घटना किस हालात में हुई. दुर्ग के आपपुरा में रहने वाले युवराज ने गरीबी से गुजारा करते हुए अपनी तीनों बेटियों को पहलवान बनाया. वे खुद रिक्शा चलाते थे. मृतक कोतवाली थाने के पीछे रहते थे.
परिजनों का कहना है कि सब्जी लगाने को लेकर एक दुकानदार से उनका विवाद था. जिससे वह मानसिक रुप से परेशान रहते थे. युवराज सार्वा अभी हॉस्पिटल में एडमिट थे. सुबह ड्रिप लगी हालत में निकलकर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहीं फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.
मृतक के पुत्र हेमंत सार्वा ने बताया कि उनके पिता हटरी बाजार में एक दुकानदार के दुकान के सामने सब्जी और सीजनल सामान का दुकान लगाते थे. इसको लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनी और थाने में शिकायत भी की गई थी. लेकिन वह दुकानदार अपनी पहुंच का धौंस दिखाकर उन्हें लगातार डराता-धमकाता था. मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मृतक घर में कई बार खुदकुशी करने की बात कह चुके थे.
दुर्ग शहर के व्यस्ततम कोर्ट परिसर में हुई यह घटना कई सवाल खड़े करती है. एक मेहनतकश ई-रिक्शा चालक का इस तरह जाना. उसके परिवार के लिए गहरा आघात है. फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. साथ ही बाकी जांच भी जारी है. पुलिस पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



