परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर दिनदहाड़े ब्लेड से जानलेवा हमला, खून से लथपथ मिला युवक, फैली सनसनी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
LLB student attacked with a blade in broad daylight while returning from an exam; found drenched in blood, sparking panic; police searching for the accused.
बिलासपुर/सरकंडा : शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एलएलबी के एक छात्र पर ब्लेड से हमला का मामला सामने आया है. हमले में छात्र की गर्दन पर गंभीर चोट आई है. उन्हें फौरन इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर कानून की पढ़ाई कर रहे साहिल बर्मन निवासी ग्राम राजपुर मोहाट, जिला मुंगेली, सोमवार को शलेन्द्र राव लॉ कॉलेज में आयोजित एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंचे थे. परीक्षा खत्म होने के बाद वह कॉलेज परिसर से बाहर निकले और अपने साथियों के साथ कुछ देर परीक्षा को लेकर चर्चा करते रहे.
इसी दौरान ज्वाली पुल के पीछे रहने वाले समीर नामक युवक से उनकी मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई.
विवाद के दौरान साहिल के साथ मौजूद अन्य छात्र वहां से अपने घर चला गया. जबकि साहिल और समीर वहीं रुक गए. विवाद के दौरान समीर ने साहिल पर ब्लेड से हमला कर दिया. साहिल बर्मन ने अपने एक साथी को फोन कर बताया कि समीर ने विवाद के दौरान अपने पास रखे ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया.
हमले के बाद घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया. खबर मिलते ही उसका साथी सिम्स अस्पताल पहुंचा, जहां साहिल खून से लथपथ हालत में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मिला. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. वहीं पुलिस आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



