151 चावल के दाने और चमत्कारी ज्योतिष सीधे जेल के खाने!” ढोंगी बाबा ने चावल चढ़ाने मां को मंदिर भेजकर बेटी की लूट ली आबरू, बलात्कारी अमित गिरफ्तार
"151 grains of rice and miraculous astrology—straight to jail!" A fraudulent 'godman' violated a young woman's modesty after sending her mother to the temple to offer rice; the rapist, Amit, has been arrested.
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में 14 जून सुबह प्रयागराज से पधारे स्वघोषित चमत्कारी बाबा, अमित गोस्वामी, अंबिकापुर की एक कॉलोनी में घूम-घूमकर लोगों को उनका भविष्य और कमियां बता रहे थे. इसी बीच बाबा की नजर एक सीधे-साधे परिवार पर पड़ी. जहां एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी. बाबा ने बड़ी बेटी को देखते ही अपनी ज्योतिष विद्या का ऐसा पासा फेंका कि मां झट से झांसे में आ गई. बाबा का दावा था कि बच्ची पर भारी दोष है. मैं अभी झाड़-फूंक कर देता हूँ. इसके बाद बेहतरीन सरकारी नौकरी भी लगेगी और शादी का इतना अच्छा रिश्ता आएगा कि आप संभाल नहीं पाएंगी.
‘151 चावल के दाने’ और मास्टरमाइंड प्लानिंग
बाबा ने काम शुरू करने से पहले बकायदा युवती को नहा-धोकर आने को कहा. जैसे ही युवती आई. बाबा ने अपना असली ‘मास्टर प्लान’ एक्टिवेट किया. उन्होंने लड़की की मां को एक मुट्ठी चावल थमाया और एक बेहद कड़क टास्क दिया. फौरन हनुमान मंदिर जाओ और गिनती के 151 चावल के दाने हनुमान जी को चढ़ाकर आओ. घर में मौजूद छोटी बेटी को भी डांट-डपट कर घर से बाहर रहने को कह दिया.
मां बेचारी बेटी के अच्छे भविष्य की चाह में मंदिर की तरफ दौड़ पड़ी और पीछे से इस ढोंगी बाबा ने युवती को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ घिनौना काम कर डाला.
मां की वापसी और पुलिस का ‘एक्शन’
जब मां मंदिर में 151 दाने गिन-गिनकर चढ़ाकर वापस लौटी. तो घर का नजारा बदला हुआ था. पीड़ित बेटी ने जब रोते हुए अपनी मां को बाबा की इस ‘काली करतूत’ की दास्तान सुनाई. तो मां के होश उड़ गए. कॉलोनी वाले और पीड़ित परिवार बिना वक्त गंवाए सीधे गांधीनगर थाना पहुंचे. पुलिस ने भी ‘सुपरफास्ट’ मोड ऑन किया. चारों तरफ नाकेबंदी की गई. मोहल्ले वालों की मदद से बाबा को भागने से पहले ही धर दबोचा.
आरोपी अमित कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार कर सीधे अदालत में पेश किया गया. जहां से जज साहब ने उसे बिना कोई ‘चावल के दाने’ गिने सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया.
आरोपी
अमित कुमार गोस्वामी पिता स्व मंजूलाल गोस्वामी, उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमरा, थाना घुरपुर जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



